फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jk fencing team

Jammu News: एडहॉक कमेटी के बैनर तले गोवा में खेलने जाएगी जेएंडके फेंसिंग की टीम

विज्ञापन
jk fencing team
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। प्रथम अतिरिक्त जिला न्यायाधीश जम्मू वीरेंद्र सिंह भाऊ ने 13 अक्तूबर के अंतरिम निषेधाज्ञा आदेश को संशोधित किया है। निर्देश दिया है कि एडहॉक कमेटी जेएंडके फेंसिंग एसोसिएशन के संयोजक रशीद अहमद चौधरी के माध्यम से जेएंडके स्पोर्ट्स काउंसिल द्वारा चयनित टीम को गोवा में 37वें राष्ट्रीय खेलों में भाग लेने के लिए ले जाएगी। अंतिम सुनवाई और निस्तारण तक एडहॉक कमेटी को यह निर्देश केवल आगामी आयोजन में खिलाड़ियों की भागीदारी को सुविधाजनक बनाने तक सीमित रहेगा।
जेएंडके एमेच्योर फेंसिंग एसोसिएशन के महासचिव भानु विजय शर्मा की ओर से दायर याचिका पर स्टे लगाया गया था। इसमें भारतीय तलवारबाजी संघ, भारतीय ओलंपिक संघ, गोवा राज्य ओलंपिक संघ और जम्मू-कश्मीर तलवारबाजी संघ की तदर्थ समिति के संयोजक को निर्देश दिया था कि वे जम्मू-कश्मीर एमेच्योर तलवारबाजी संघ द्वारा चयनित प्रदेश की टीम को राष्ट्रीय खेलों में भाग लेने की अनुमति दें। इस आदेश के खिलाफ फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया और एडहॉक कमेटी जेएंडके फेंसिंग एसोसिएशन के संयोजक रशीद अहमद चौधरी ने 20 अक्तूबर को अधिवक्ता सुप्रिया चौहान के माध्यम से मामले की शीघ्र सुनवाई और न्यायालय के आदेश को स्थगित करने के लिए याचिका दायर की थी। अगले दिन याचिकाकर्ता ने तर्क दिया कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने चैंपियनशिप से पहले एमेच्योर एसोसिएशन द्वारा टीम गेम ट्रायल/चयन ट्रायल नहीं करवाने को लेकर राज्य खेल परिषद को शिकायत की थी। इसके आधार पर परिषद द्वारा 19 और 20 अक्तूबर को ट्रायल आयोजित कर जम्मू-कश्मीर तलवारबाजी सेबर पुरुष और महिला टीम का चयन किया।
विज्ञापन

ट्रायल में चार खिलाड़ी ऋषिका खजूरिया (महिला सेबर), विशाल थापर (पुरुष सेबर), रिया बख्शी (महिला फ़ॉइल), जसदेव सिंह (पुरुष एपी) ने व्यक्तिगत स्पर्धाओं के लिए क्वालीफाई कर लिया है। टीम इवेंट (पुरुष और महिला) के लिए चार पुरुष खिलाड़ी विशाल थापर, जावेद अहमद, अमित चिब और सूर्यांश शर्मा और चार महिला खिलाड़ियों कृतार्थी कोतवाल, ऋषिका खजूरिया, श्रेया गुप्ता और छवि शर्मा ने क्वालीफाई किया। बताया गया कि फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा एडहॉक कमेटी टीम ले जाने के लिए अधिकृत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed