फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   JK Elections: Clash in BJP on ticket distribution, women seething over lack of representation; Protest

JK Elections : टिकट बंटवारे पर भाजपा में दूसरे दिन भी घमासान, नुमाइंदगी न होने पर महिलाओं में उबाल; प्रदर्शन

Wed, 28 Aug 2024 02:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 28 Aug 2024 02:02 AM IST
सार

महिलाओं को टिकट न देने के विरोध में अब पार्टी की नारी शक्ति भी मुखर हो गई है। मंगलवार को भाजपा मुख्यालय जम्मू में रामनगर से आईं महिला कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की।

विज्ञापन
JK Elections: Clash in BJP on ticket distribution, women seething over lack of representation; Protest
जम्मू कश्मीर: भाजपा की सूचियों में खास - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

भाजपा में टिकट बंटवारे को लेकर पार्टी के बीच घमासान जारी है। महिलाओं को टिकट न देने के विरोध में अब पार्टी की नारी शक्ति भी मुखर हो गई है। मंगलवार को भाजपा मुख्यालय जम्मू में रामनगर से आईं महिला कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की। आरोप लगाया कि भाजपा नारीशक्ति के दावे करती है, लेकिन अब तक की सूची में मात्र एक महिला को टिकट दिया है। चेतावनी दी कि भाजपा का बहिष्कार कर खुद के महिला उम्मीदवार खड़े कर देंगी।

विज्ञापन


प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहीं राजकुमारी ने कहा कि रामनगर, डुडू, बसंतगढ़, जखेर आदि आतंकवाद ग्रस्त इलाकों में महिलाएं भाजपा का झंडा लेकर आगे रही हैं। हम सच्चे सिपाही की तरह लड़ती रही हैं। लेकिन टिकट आवंटन में भाजपा ने महिलाओं को टिकट न देकर नारीशक्ति का अपमान किया है। भाजपा 33 प्रतिशत आरक्षण के दावे करती है, लेकिन जमीनी स्तर पर हालात सबके सामने हैं। अगर विधानसभा में महिलाएं नहीं होंगी तो उनकी मुश्किलें और समस्याएं कैसे हल होंगी। आरोप लगाया कि भाजपा ने स्थानीय आवाज को नजरअंदाज किया है। ऊपर तक इस आवाज को नहीं पहुंचाया गया है। कुर्सियों पर बैठे मुलाजिमों और अफसरों को भाजपा ने टिकट देने में तवज्जो दी है, जबकि जमीनी स्तर पर वर्षों से जुड़े कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा, कम से कम पांच से छह सीटें महिलाओं को दी जानीं चाहिए। हमने प्रधानमंत्री की योजनाओं को महिलाओं तक पहुंचाया है। कुछ महिलाओं ने रोष भरे स्वर में कहा कि हम किसी को भी वोट नहीं देंगे। भाजपा के खिलाफ नोटा पर बटन दबा देंगे। भाजपा हाईकमान को महिलाओं के प्रतिनिधित्व पर गंभीरता से सोचना चाहिए। इस बीच मुख्यालय पहुंचे राष्ट्रीय महासचिव व जम्मू कश्मीर मामलों के प्रभारी तरुण चुग को भी कड़ी मशक्कत के बाद भीतर लाया गया।

भाजपा मुख्यालय में अजनबी लोगों को जाने की अनुमति नहीं
पिछले दो दिन से भाजपा मुख्यालय जम्मू पर हो रहे विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए किसी भी अजनबी व्यक्ति को भीतर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। पार्टी के पदाधिकारी भी प्रदर्शनकारियों को सुनने बाहर नहीं आ रहे हैं। मुख्यालय पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसके लिए अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। मीडिया को भी भीतर जाने से रोक लगा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed