{"_id":"66cf8b46d5cfb41c750a01b3","slug":"jk-elections-2024-wives-of-first-phase-candidates-are-fond-of-jewellery-mir-s-wife-has-the-most-gold-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"JK Elections 2024 : पहले चरण के प्रत्याशियों की पत्नियां गहनों की शौकीन, मीर की बीवी के पास सबसे ज्यादा सोना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
JK Elections 2024 : पहले चरण के प्रत्याशियों की पत्नियां गहनों की शौकीन, मीर की बीवी के पास सबसे ज्यादा सोना
Thu, 29 Aug 2024 05:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा
जगमोहन शर्मा, जम्मू
जगमोहन शर्मा, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 29 Aug 2024 05:50 AM IST
सार
इतना ही नहीं इनकी पत्नियों के पास भी खूब संपत्ति है। प्रत्याशियों की पत्नियां सोने की भी शौकीन हैं। दक्षिण कश्मीर की डूरू विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गुलाम अहमद मीर खुद तो 15 करोड़ की चल-अचल संपत्ति के मालिक हैं ही इनकी पत्नी के पास 1320 ग्राम सोना है। इतना सोना किसी भी प्रत्याशी की पत्नी के पास नहीं हैं।
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : amar ujala
विस्तार
विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के लिए नामांकन करने वाले प्रमुख पार्टियों के 15 से ज्यादा प्रत्याशी करोड़पति हैं। इतना ही नहीं इनकी पत्नियों के पास भी खूब संपत्ति है। प्रत्याशियों की पत्नियां सोने की भी शौकीन हैं। दक्षिण कश्मीर की डूरू विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गुलाम अहमद मीर खुद तो 15 करोड़ की चल-अचल संपत्ति के मालिक हैं ही इनकी पत्नी के पास 1320 ग्राम सोना है। इतना सोना किसी भी प्रत्याशी की पत्नी के पास नहीं हैं।
विज्ञापन
सोने के मामले में दूसरे स्थान पर देवसर सीट से पीडीपी प्रत्याशी सरताज मदनी की पत्नी हैं। इनके पास 700 ग्राम सोना है। ये 46 लाख रुपये से ज्यादा की संपत्ति की मालकिन हैं। 100 ग्राम सोने के साथ तीसरे स्थान पर बिजबिहाड़ा से प्रत्याशी अब्दुल रहमान बीरी की पत्नी हैं। करोड़पतियों की पत्नियां भी करोड़पति हैं। इस सूची में पहले स्थान पर बिनहाल से प्रत्याशी इम्तियाज अहमद शान की पत्नी हैं। इनके पास 11 करोड़ रुपये की चल-अलच संपत्ति है।
विज्ञापन
विज्ञापन
नामांकन भरने वाले अधिकतर पुरुष प्रत्याशी सामान्य पढ़ाई वाले हैं। 10वीं और 12वीं उत्तीर्ण वाले ज्यादा हैं। किश्तवाड़ से नेकां और भाजपा की दोनों महिला प्रत्याशी पढ़ी-लिखी हैं। भाजपा प्रत्याशी शगुन परिहार एमटेक हैं तो वहीं नेकां की प्रत्याशी पूजा ठाकुर भी एमए, बीएड हैं। बात पुरुष प्रत्याशियों की करें तो उनमें से डोडा वेस्ट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप कुमार अंग्रेजी विषय में पीएचडी हैं। डोडा और रामबन से चुनाव लड़ने वाले भाजपा, कांग्रेस, नेकां और डीपीएपी का कोई भी प्रत्याशी 12वीं पास से ज्यादा नहीं है।
एक नजर...
- कांग्रेस के गुलाम अहमद मीर 15 करोड़ के साथ सबसे अमीर
- राकेश सिंह भाजपा 13.45 करोड़
- सुनील कुमार शर्मा भाजपा 2.97 करोड़
- शक्ति राज परिहार भाजपा 1.49 करोड़
- हसनैन मसूदी नेशनल कांफ्रेंस 7 करोड़
- महबूब इकबाल नेकां 7 करोड़
- अहमद मनन बांडेय नेकां 1.75 करोड़
- गुलाम अहमद मीर कांग्रेस 15.80 करोड़
- विकार रसूल वानी कांग्रेस 2. 50 करोड़
- अब्दुल रेहमान वीरी पीडीपी 2.30 करोड़
- सरताज मदनी पीडीपी 3.44 करोड़
- हीद उर रेहमान पर्रा पीडीपी 2.58 करोड़
- प्रदीप कुमार कांग्रेस 1.70 करोड़
- अब्दुल मजीद वानी पीडीपी 1 करोड़
- इम्तियाज अहमद शान पीडीपी 7.76 करोड़
- गुलाम मोहम्मद सरूरी आजाद 5.19 करोड़
- डूरु से प्रत्याशी गुलाम अहमद मीर की पत्नी के पास सबसे ज्यादा 1320 ग्राम सोना