फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   JK Covid Update: Corona 20 new cases in Jammu and Kashmir figure reached 149

JK Covid Update: जम्मू कश्मीर में कोरोना 20 नए मामले, 149 पहुंचा आंकड़ा

Mon, 03 Apr 2023 11:25 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 03 Apr 2023 11:25 AM IST
सार

कश्मीर संभाग में 124 व जम्मू संभाग में 25 सक्रिय मामले हैं। कश्मीर संभाग से 18 व जम्मू संभाग में दो नए मामले सामने आए हैं। ऐसे में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 149 पर पहुंच गई है।

विज्ञापन
JK Covid Update: Corona 20 new cases in Jammu and Kashmir figure reached 149
कोरोना अपडेट (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में कोरोना संक्रमण के रविवार को 20 नए मामलों की पुष्टि हुई है। कश्मीर संभाग से 18 व जम्मू संभाग में दो नए मामले सामने आए हैं। ऐसे में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 149 पर पहुंच गई है। कश्मीर संभाग में 124 व जम्मू संभाग में 25 सक्रिय मामले हैं।

विज्ञापन


कश्मीर संभाग की बात करें तो श्रीनगर जिले से छह, बारामुला से एक, बडगाम से चार, कुपवाड़ा से एक, बांदीपोरा से एक, गांदरबल में चार और कुलगाम में एक नया मामला सामने आया है। जम्मू संभाग के एक मात्र नया मामला रामबन जिले से मिला है।
विज्ञापन


वहीं, जम्मू के गांधीनगर स्थित जच्चा-बच्चा अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित मरीजों का उपचार रविवार को भी जारी रहा। अस्पताल में नौ मरीजों का उपचार चल रहा है, जिनमें सात बच्चे हैं। अस्पताल के तीसरे फ्लोर को कोविड समर्पित वार्ड घोषित किया जा चुका है। इसमें 80 बिस्तर स्थापित किए गए हैं। जीएमसी एवं एसोसिएटेड अस्पताल जम्मू की प्रिंसिपल डॉ. शशि सूदन शर्मा का कहना है कि कोरोना मरीजों की देखभाल के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed