{"_id":"642da0b45b301622b30a1a64","slug":"jk-corona-update-48-new-cases-of-corona-in-jammu-and-kashmir-figure-reached-191-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"JK Corona Update: जम्मू-कश्मीर में कोरोना के 48 नए मामले, 191 पहुंचा संक्रमित लोगों का आंकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
JK Corona Update: जम्मू-कश्मीर में कोरोना के 48 नए मामले, 191 पहुंचा संक्रमित लोगों का आंकड़ा
Thu, 06 Apr 2023 02:45 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 06 Apr 2023 02:45 AM IST
सार
प्रदेश में राहत यह है कि अभी तक चौथी लहर में प्रदेश में कोविड से कोई मौत रिपोर्ट नहीं हुई है। संक्रमित मिलने वाले अधिकांश मामलों में पीड़ितों में सामान्य कोविड के लक्षण हैं।
विज्ञापन
जम्मू में मास्क पहनकर स्कूल पहुंचे बच्चे
- फोटो : PTI
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में बुधवार को 48 नए लोग कोविड वायरस की चपेट में आए। चार दिनों के मुकाबले यह सबसे ज्यादा आंकड़ा है। इसके साथ प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 191 हो गई है, जिसमें कश्मीर संभाग से 77 फीसदी केस सामने आए हैं।
विज्ञापन
राहत यह है कि अभी तक चौथी लहर में प्रदेश में कोविड से कोई मौत रिपोर्ट नहीं हुई है। संक्रमित मिलने वाले अधिकांश मामलों में पीड़ितों में सामान्य कोविड के लक्षण हैं। इससे जीएमसी में अभी गंभीर मरीजों को भर्ती करने की नौबत नहीं आई है।
विज्ञापन
प्रदेश में बुधवार दूसरे दिन भी श्रीनगर में सर्वाधिक 10 कोविड के मामले मिले हैं। बारामुला, बड़गाम में 7-7, कुलगाम में 6, गांदरबल में 4, पुलवामा में 2, कुपवाड़ा, अनंतनाग, बांदीपोरा में 1-1 मामला मिला हैं। जम्मू में 6 नए संक्रमित मामले मिले हैं।
विज्ञापन
उधमपुर, रामबन और रियासी में 1-1 मामला मिला है। संक्रमित मामलों में 31 पीड़ितों को होम सर्विलांस पर रखा गया है। चौबीस घंटे में जम्मू कश्मीर में 2239 लोगों के कोविड परीक्षण किए गए।
प्रदेश में कुल सक्रिय मामलों में से 148 कश्मीर संभाग और 43 जम्मू संभाग से हैं। इस बीच जम्मू संभाग में 1 और कश्मीर संभाग में 12 संक्रमित रिकवर हुए हैं।