{"_id":"650beac9c9468208090c33f6","slug":"jk-board-paper-jee-main-2-clash-jammu-news-c-10-jam1006-206522-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जेके बोर्ड की परीक्षाओं के साथ जेईई मेन-2 हो सकता क्लैश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जेके बोर्ड की परीक्षाओं के साथ जेईई मेन-2 हो सकता क्लैश
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से आयोजित होने वाला जेईई मेन सेशन-2 जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं के साथ क्लैश कर सकता है। परीक्षा कैलेंडर के अनुसार जेईई मेन-2 एक से 15 अप्रैल तक होगा। वहीं, हार्ड जोन में 12वीं की परीक्षाएं अप्रैल में होती हैं। ऐसे में दोनों परीक्षाओं के बीच टकराव होता दिख रहा है। इससे विद्यार्थियों पर तनाव बढ़ेगा, ऐसे में अब विद्यार्थियों को बोर्ड की डेटशीट का इंतजार है।
दूसरी ओर, सीबीएसई की परीक्षा के साथ जेईई मेन सेशन-2 का क्लैश होता दिख रहा है, क्योंकि सीबीएसई ने पहले ही सर्कुलर जारी कर 15 फरवरी से 10 अप्रैल तक परीक्षाएं आयोजित करवाने का फैसला लिया है। हालांकि, जेईई मेन के पहले सेशन, नीट और सीयूईटी पर बोर्ड परीक्षाओं का अधिक असर नहीं पड़ेगा, लेकिन प्रेक्टिकल परीक्षाएं जरूर प्रभावित होंगी। जेके बोर्ड की परीक्षाओं की बात करें तो गणित, फिजिक्स, केमिस्ट्री की परीक्षा काफी महत्वपूर्ण होती है। अगर इन विषयों की परीक्षा जेईई मेन-2 के आसपास आती हैं तो छात्रों को काफी नुकसान होगा और तनाव बढ़ेगा।
वहीं, छात्रों का कहना है कि इंजीनियर बनने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। अगर दोनों परीक्षाएं एक साथ आती हैं तो तैयारी के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पाएगा। इस कारण सपने टूट जाएंगे। एनटीए को बोर्ड की परीक्षाएं देखकर ही शेड्यूल जारी करना चाहिए। अगर जेईई मेन-2 और बोर्ड परीक्षाओं में टकराव होगा तो भविष्य दांव पर लग जाएगा। बता दें जम्मू-कश्मीर में एक समान शैक्षणिक कैलेंडर लागू होने के बाद दसवीं से 12वीं तक परीक्षाएं मार्च से अप्रैल तक ली रही हैं। ब्यूरो