फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   JK BJP chief asked to hizbul cheif Salahuddin Return home to join mainstream, contest elections

जम्मू कश्मीरः भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आतंकी संगठन हिजबुल प्रमुख को दिया चुनाव लड़ने का न्योता

Thu, 17 May 2018 08:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 17 May 2018 08:39 PM IST
विज्ञापन
JK BJP chief asked to hizbul cheif Salahuddin Return home to join mainstream, contest elections
ravindar raina - फोटो : file photo

जम्मू-कश्मीर बीजेपी के फायरब्रांड नेता रविंद्र रैना नए प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद वीरवार को पहली बार जम्मू पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आतंकी संगठऩ हिजबुल मुजाहिदीन के प्रमुख सैयद सलाउद्दीन से आतंक की राह छोड़ मुख्यधारा में लौट आने की बात कही।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बंदूक की संस्कृति को छोड़ कर वापस मुख्यधारा में लौट आओं और चुनाव में हिस्सा लो। उन्होंने युवा आंतकियों से भी मुख्यधारा में लौटने की अपील की। रविंद्र रैना ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान आतंकी सलाउद्दीन से पूछा आखिर क्यों तुम पाकिस्तान और विदेश में घूम रहे हो ?
विज्ञापन


अगर तुम अपने आप को जम्मू कश्मीर का नेता होने का दावा करते हो तो मुख्यधारा से जुड़कर चुनाव लड़ो और उसे सिद्ध करों। गौरतलब है कि बीजेपी जम्मू कश्मीर का प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद जम्मू पहुंचे रवीन्द्र रैना का जम्मू एयरपोर्ट से शानदार कार, बाइक रैली में नए प्रदेशाध्यक्ष को पार्टी मुख्यालय लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पर स्वागत समारोह में उन्हें पुष्प गुच्छ के बजाए जय श्री राम के घोष के बीच तलवारें भेंट की गई। अपने संबोधन में कहा कि जम्मू में औपचारिक तौर पर प्रदेशाध्यक्ष का पदभार संभालने से पूर्व उन्होंने कश्मीर पहुंच अपने संकल्प व एजेंडा को तय करने का काम किया है।

हमला हुआ तो, गोलियां गिनाना होगा मुश्किल
रविंद्र रैना ने कहा केंद्र सरकार ने रमजान के महीने में एकतरफा सीजफायर नहीं किया है। केवल सशर्त सीजफायर किया गया है। इसमें अगर आतंकवादियों की तरफ से एक गोली भी चली तो फिर सुरक्षा बल कितनी गोलियां चलाएंगे इसे गिना भी नहीं जा सकेगा।

बता दें कि केंद्र की ओर से कश्मीर में रमजान भर पहले कार्रवाई न करने की घोषणा की गई है। जिस कारण से सेना आतंकियों के खिलाफ इस महीने में कोई ऑपरेशन नहीं चलाएगी। लेकिन अगर कोई आतंकी हमला होता है या किसी निर्दोष की जान को खतरा है तो सेना को माकूल जवाब जवाब देने का आधिकार है। हालांकि आंतकी संगठऩ लश्कर-ए-तोयबा ने केंद्र के इस फैसले को नकारते हुए सुरक्षाबलों पर हमले जारी रखने की घोषणा की है। 
 

पाक अधिकृत कश्मीर, गिलगित बाल्टीस्तान हमारा: रैना

JK BJP chief asked to hizbul cheif Salahuddin Return home to join mainstream, contest elections
India Pakistan Border - फोटो : File Photo

रैना ने कहा जम्मू कश्मीर जिसमें पाक अधिकृत जम्मू पाक अधिकृत कश्मीर, गिलगित बाल्टीस्तान तक हमारा है। उसे एक न एक दिन हम लेकर रहेंगे। उन्होंने कहा अपने आपको कश्मीर का दल कहने वाली पार्टियां हालात का बहाना बनाकर अपने कार्यकर्ताओं तक को लोगों के बीच नहीं भेजती है।

जबकि उन्होंने अपनी प्रदेशाध्यक्ष की पारी की शुरूआत ही कश्मीर से की है। जम्मू संभाग भाजपा का आधार है। बहादुर डोगरा लोग इस क्षेत्र में रहते है। भाजपा इनके मान सम्मान पर कोई आंच नहीं आने देगी। कश्मीर और लद्दाख का भी पूरा ख्याल रखा जाएगा। 

लाहौर में भी तिरंगा फहराने में नहीं लगेगी देर
अपने संबोधन में रैना ने कहा कि रियासत में अगली सरकार भाजपा अपने बलबूते पर बनाए। इस लक्ष्य के साथ भाजपा संगठन व मंत्री एक टीम के रूप में काम करेंगे। उन्होंने महाराजा हरि सिंह से लेकर गुलाब सिंह व जनरल जोरावर सिंह को याद करते हुए कहा कि डोगरा लोग अगर चाहे तो लाहौर में तिरंगा झंडा लगाने में देर नहीं लगेगी। उन्होंने भावुक भरे शब्दों में यह भी कहा जिस दिन भी किसी नेता को मेरा काम पसंद न आया तो मैं पद मुक्त होने में एक मिनट नहीं लगाऊंगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed