{"_id":"63dd310e4d666a3ece712e6b","slug":"jk-bank-said-our-loan-given-to-adani-group-is-secure-payment-coming-continously-2023-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir: जेके बैंक ने कहा- अडानी ग्रुप को दिया गया हमारा कर्ज सुरक्षित, भुगतान लगातार मिल रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir: जेके बैंक ने कहा- अडानी ग्रुप को दिया गया हमारा कर्ज सुरक्षित, भुगतान लगातार मिल रहा
Fri, 03 Feb 2023 09:36 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Fri, 03 Feb 2023 09:36 PM IST
सार
जेके बैंक के उप महाप्रबंधक निशिकांत शर्मा ने कहा कि अडानी ग्रुप को दिया बैंक का ऋण सुरक्षित है। बैंक निवेशकों को चिंता करने की कोई बात नहीं है।
विज्ञापन
j&k bank
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अडानी ग्रुप में लगभग 250 करोड़ रुपये के निवेश वाले जम्मू और कश्मीर बैंक ने शुक्रवार को कहा कि बैंक निवेशकों को चिंता करने की कोई बात नहीं है। क्योंकि संकटग्रस्त कारोबारी समूह के लिए बैंक का ऋण सुरक्षित है। जेके बैंक के उप महाप्रबंधक निशिकांत शर्मा ने श्रीनगर में बैंक के कॉर्पोरेट ऑफिस में कहा, 'अदानी समूह को हमारा ऋण जेके बैंक द्वारा वित्तपोषित परियोजनाओं की संपत्तियों के एवज में सुरक्षित है।'
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जेके बैंक ने अडानी ग्रुप को दो थर्मल पावर परियोजनाओं के वित्तपोषण के लिए 400 करोड़ रुपये का ऋण दिया था। इसमें एक महाराष्ट्र में और एक मुद्रा, गुजरात के लिए शामिल है। निशिकांत शर्मा ने कहा, 'जब हमने 10 साल पहले दो परियोजनाओं को वित्त पोषित किया था, तो हमारा जोखिम 400 करोड़ रुपये था, जो अब 240 करोड़ रुपये से 250 करोड़ रुपये हो गया है। भुगतान नियमित हैं और दोनों बिजली परियोजनाएं बिजली खरीद समझौतों के साथ चालू हैं। उनकी बिक्री पर बैंक का पहला प्रभार है। अडानी खाते से एक पैसा भी बकाया नहीं है।'
विज्ञापन