{"_id":"649c1e9635693aa177092e45","slug":"jk-bank-digital-atm-channels-record-52-lac-transactions-worth-rs-3000-crore-in-two-days-2023-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K Bank: महज दो दिन में डिजिटल और एटीएम से 52 लाख ट्रांजेक्शन, 3000 करोड़ रुपये की हुई निकासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K Bank: महज दो दिन में डिजिटल और एटीएम से 52 लाख ट्रांजेक्शन, 3000 करोड़ रुपये की हुई निकासी
Wed, 28 Jun 2023 05:28 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Wed, 28 Jun 2023 05:28 PM IST
सार
जेएंडके बैंक ने अपने लिए नया रिकॉर्ड बनाया है। बैंक के डिजिटल और एटीएम चैनलों ने 26 और 27 जून को 3000 करोड़ रुपये की राशि के 52 लाख लेनदेन दर्ज किए हैं।
विज्ञापन
j&k bank
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ईद-उल-अधा से पहले जेएंडके बैंक ने अपने लिए नया रिकॉर्ड बनाया है। बैंक के डिजिटल और एटीएम चैनलों ने 26 और 27 जून को 3000 करोड़ रुपये की राशि के 52 लाख लेनदेन दर्ज किए हैं।
विज्ञापन
जेएंडके बैंक के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि उन्हें ईद-उल-अधा से पहले अपने लाखों सम्मानित ग्राहकों को सफलतापूर्वक सेवा देने में खुशी महसूस हो रही है। बैंक के डिजिटल और वैकल्पिक चैनलों ने दो दिनों में 52 लाख लेनदेन को सफलतापूर्वक पूरा किया।
विज्ञापन
यूपीआई के माध्यम से 400 करोड़ रुपये की 23 लाख लेनदेन संसाधित हुईं। वहीं, एमपे के माध्यम से 1530 करोड़ रुपये की 21 लाख लेनदेन दर्ज की गईं। एटीएम से 320 करोड़ रुपये की छह लाख ट्रांजेक्शन हुईं। ई-बैंकिंग से 800 करोड़ रुपये की 2 लाख लेनदेन दर्ज किए गए। इस तरह महज दो दिन में 3000 करोड़ रुपये की राशि के 23 लाख लेनदेन दर्ज किए गए।
विज्ञापन