फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jk assembly members of the legislative assembly are elected for a six-year term

आपातकाल के चलते यहां की विधानसभा हो गई 6 साल की

Sat, 27 Jun 2015 12:54 PM IST
Updated Sat, 27 Jun 2015 12:54 PM IST
विज्ञापन
Jk assembly members of the legislative assembly are elected for a six-year term

देश की लोकसभा से लेकर हर राज्य की विधानसभा का कार्यकाल अमूमन पांच साल का होता है। लेकिन भारत में एक राज्य ऐसा भी है जहां की विधानसभा का कार्यकाल छह साल का होता है।

विज्ञापन


जम्मू कश्मीर भारत का एक मात्र ऐसा राज्य है जिसकी विधानसभा का कार्यकाल छह साल का होता है। लेकिन यह अवधि राज्य की संविधान सभा ने तय नहीं की है। यह अवधि आपातकाल की देन है।
विज्ञापन


जब 25 जून 1975 को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल लागू किया था। आपातकाल के दौरान ही इंदिरा गांधी ने छह साल की विधानसभा और संसद का कानून लाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि जम्मू कश्मीर के लोग यह मानते हैं कि हमारी राज्य विधानसभा का कार्यकाल छह साल का सिर्फ अलग संविधान और धारा 370 के कारण है। लेकिन यह सच नहीं है।

शेख अब्दुल्ला ने नहीं बदला कानून

Jk assembly members of the legislative assembly are elected for a six-year term

आपातकाल के समय जम्मू कश्मीर में कांग्रेस की मदद से शेख मुहम्मद अब्दुल्ला की सरकार चल रही थी। शेख अब्दुल्ला ने इंदिरा गांधी के प्रस्ताव का समर्थन क‌िया।

1977 में जम्मू कश्मीर की विधानसभा में संशोधन प्रस्ताव लाया और उसके बाद से यहां की व‌िधानसभा का कार्यकाल छह साल का हो गया।

आपातकाल हट जाने के बाद इंदिरा गांधी को सत्ता से बाहर जाना पड़ा क्योंक‌ि इस चुनाव में कांग्रेस पार्टी की हार हुई। सत्ता में जनता पार्टी की सरकार आई। नई सरकार ने प‌िछली सरकार के सभी फैसलों को बदला द‌िया।

लेकिन जम्मू-कश्मीर में यह संभव नहीं हो पाया, क्योंकि यहां राज्य विधानसभा की मंजूरी जरूरी होती है। तब तक शेख अब्दुल्ला ने पूरे जम्मू कश्मीर में अपना दबदवा कायम कर ल‌िया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed