{"_id":"667a4f31c885121bc005c613","slug":"jk-assembly-election-preparations-for-assembly-elections-in-jammu-and-kashmir-began-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"JK Election: जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव की तैयारी, आज से शुरू होगा मतदाता सूचियों में संशोधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
JK Election: जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव की तैयारी, आज से शुरू होगा मतदाता सूचियों में संशोधन
Tue, 25 Jun 2024 10:31 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Tue, 25 Jun 2024 10:31 AM IST
सार
20 अगस्त तक अंतिम मतदाता सूची जारी हो सकती है। लोकसभा की तुलना में विधानसभा चुनाव में मतदान केंद्र बढ़ने की उम्मीद है। 1500 से अधिक मतदाताओं पर दो मतदान केंद्र बनाने का प्रावधान रहेगा।
विज्ञापन
चुनाव
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। 25 जून से 24 जुलाई तक मतदाता सूचियों में विशेष सारांश संशोधन शुरू होगा। मतदाता 25 जुलाई से 9 अगस्त तक आपत्तियां और दावे दर्ज करवा सकते हैं।
विज्ञापन
19 अगस्त तक इनका निपटारा होगा। 20 अगस्त तक अंतिम मतदाता सूची जारी हो सकती है। लोकसभा की तुलना में विधानसभा चुनाव में मतदान केंद्र बढ़ने की उम्मीद है। 1500 से अधिक मतदाताओं पर दो मतदान केंद्र बनाने का प्रावधान रहेगा। एक चुनाव अधिकारी ने बताया कि विशेष सारांश गतिविधियों के लिए बीएलओ और संबंधित स्टाफ की ड्यूटी लगाई जा रही है। विधानसभा चुनाव 2014 की तुलना में इस बार मतदाता सूचियों में मतदाता संख्या बढ़ेगी।
विज्ञापन
25 जून से बूथ स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर सत्यापन प्रक्रिया को पूरी करेंगे। इसमें मतदाता सूची में पते संबंधी गलतियां दूर करना, मतदाता सूचियों में फोटो गुणवत्ता को बेहतर बनाना, मतदान केंद्रों की सीमा तय करने सहित कंट्रोल टेबल का विस्तार, फार्मेट 1 और 8 तैयार करना शामिल रहेगा। 1 जुलाई 2024 को ड्राफ्ट सूची तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
सीईओ शनिवार और रविवार को दावों और आपत्तियों पर सुनवाई करेंगे। हाल ही में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर श्रीनगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव करवाने और राज्य का दर्जा देने का आश्वासन दिया था। सर्वोच्च न्यायालय भी जम्मू कश्मीर में सितंबर 2024 तक विधानसभा चुनाव करवाने का आदेश दे चुका है।