फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   JK:1996 elections far more rigged than 1987, claims BJP leader

जम्मू कश्मीर: प्रदेश में हुए 1996 के चुनाव में 1987 की तुलना में व्यापक गड़बड़ी, भाजपा नेता ने किया दावा

Tue, 13 Dec 2022 02:18 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 13 Dec 2022 02:18 AM IST
सार

भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र सिंह राणा ने कहा कि भाजपा के केंद्र में रहते हुए तीन चुनाव 1977, 1996 व 2014 हुए और तीनों पूरी तरह से पारदर्शी थे। 2002 में भाजपा के शासनकाल में केंद्र में मंत्री रहते हुए उमर अब्दुल्ला गांदरबल से चुनाव हार गए थे। 2014 में बाढ़ तथा अन्य विपरीत परिस्थितियों के बाद भी चुनाव बिल्कुल पारदर्शी तरीके से हुए।

विज्ञापन
JK:1996 elections far more rigged than 1987, claims BJP leader
देवेंद्र सिंह राणा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र सिंह राणा ने दावा किया है कि वर्ष 1996 के चुनाव में 1987 की तुलना में व्यापक पैमाने पर गड़बड़ी की गई। उस समय डॉ. फारूक अब्दुल्ला मुख्यमंत्री थे। दिल्ली में उच्च स्तरीय बैठक में सीटें तक तय हुई थीं।

विज्ञापन


कहा कि चुनाव में गड़बड़ी के लिए 1987 का उदाहरण दिया जाता है, लेकिन 1996 की चर्चा नहीं होती। जबकि 1996 की स्थिति ज्यादा खराब थी। एक राष्ट्रीय चैनल के ट्वीट में उन्होंने कहा कि भाजपा के केंद्र में रहते हुए तीन चुनाव 1977, 1996 व 2014 हुए और तीनों पूरी तरह से पारदर्शी थे।
विज्ञापन


2002 में भाजपा के शासनकाल में केंद्र में मंत्री रहते हुए उमर अब्दुल्ला गांदरबल से चुनाव हार गए थे। 2014 में बाढ़ तथा अन्य विपरीत परिस्थितियों के बाद भी चुनाव बिल्कुल पारदर्शी तरीके से हुए। दावा किया कि 1996 के चुनावों की स्थिति और लोगों से ज्यादा बेहतर डॉ. फारूक जानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, उन्होंने 1996 में किसके बीच बैठक हुई, इसका खुलासा नहीं किया। नेकां प्रमुख डॉ. फारूक अब्दुल्ला की ओर से सेना द्वारा चुनाव में गड़बड़ी किए जाने संबंधी बयान पर कहा कि भारतीय सेना धर्म और राजनीति से बिल्कुल ऊपर है।


उसने कभी भी चुनावों में न तो हस्तक्षेप किया और न ही प्रभावित करने की कोशिश की। यह सरासर गलत आरोप हैं। सेना को राजनीति में घसीटे जाने का कोई मतलब नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed