{"_id":"58b53c6a4f1c1b6567830898","slug":"jitendra-singh-speaks-to-promte-new-talents","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलाकारों को नए मौके देने पर काम होना चाहिए: जितेंद्र सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलाकारों को नए मौके देने पर काम होना चाहिए: जितेंद्र सिंह
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Tue, 28 Feb 2017 02:32 PM IST
विज्ञापन
जितेंद्र सिंह
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललित कला अकादमी नई दिल्ली में सोमवार को जम्मू कला प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह में पहुंचे पीएमओ में मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि जम्मू में प्रतिभा की कमी नहीं है। उसे बाहर लाने पर काम होना चाहिए। ऐसे आयोजनों से युवा कलाकारों को नया प्लेटफार्म मिलता है। कलाकारों को नए मौके देने पर काम होना चाहिए।
विज्ञापन
डा. सिंह ने कहा कि जम्मू के कलाकारों और मूर्तिकारों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपने अपने क्षेत्रों में ख्याति प्राप्त की है। उन्होंने कहा कि जम्मू के कलाकारों नई क्रिएटिव गतिविधियों को मुंबई और चेन्नई जैसे बड़े शहरों तक ले जाने का भी काम करें। कला में आधुनिक तकनीक को भी शामिल किया जाए।
विज्ञापन
बसोहली स्कूल आफ पेंटिंग जैसे पारंपरिक कला को विकसित करने की दिशा में काम हो। इस दौरान डा. सिंह ने कलाकार महेश शर्मा, विजय आनंद और संजय शर्मा की चित्रकारी की प्रशंसा की। इसमें प्रकृति, रियलस्टिक आदि में काम किया गया है।
विज्ञापन