फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jitendra singh spakes about ram rahim

राम रहीम मामले में सियासत गलत : जितेंद्र

Sat, 26 Aug 2017 09:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला/जम्मू Updated Sat, 26 Aug 2017 09:35 PM IST
विज्ञापन
jitendra singh spakes about ram rahim
केंद्रीय राज्य मंत्री डा. जितेंद्र सिंह - फोटो : FILE PHOTO

केंद्रीय राज्य मंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने बाबा राम रहीम मामले में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के ट्वीट को नकारते हुए कहा है कि इस मामले पर सियासत करना ठीक नहीं है। कला केंद्र जम्मू में ‘नया भारत करके रहेंगे’ प्रदर्शनी कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने यह जवाब दिया। 

विज्ञापन


जितेंद्र ने कहा कि मोदी सरकार की ईमानदारी पर देशवासियों को आंख मूंदकर भरोसा है। नोटबंदी के कड़े फैसले में भी देश की जनता सरकार के साथ खड़ी रही। यह मोदी सरकार को प्रमाणिकता को दर्शाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सक्षम नेतृत्व में चल रही केंद्र सरकार ने तीन साल के कार्यकाल में देश में यह विश्वास पैदा किया है। देश को विश्व गुरु बनाने की तरफ कदम बढ़ाए गए हैं और अगले कुछ सालों में ऐसा संभव है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने संकल्प से सिद्धि का मंत्र दिया है और इसी से यह संभव होगा। प्रधानमंत्री के नया भारत करके रहेंगे कार्यक्रम के बाद जम्मू में ऐसा दूसरा कार्यक्रम होना भी रियासत के लोगों के लिए बड़ी बात है। जितेंद्र ने कहा कि 2018 में देश में ढाई करोड़ नए मतदाता जुड़ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश की आबादी का 70 फीसदी हिस्सा भी युवाओं का है। ऐसे में भाजपा की नीतियों युवाओं को केंद्र में रखकर बनाई जाती है। उन्होंने कहा कश्मीरी में हालात तेजी से बदल रहे है। घाटी का युवा वर्ग मोदी के विकास की राह पर चलना चाहता है। आईएएस हो या आईआईटी या अन्य राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में कश्मीर के युवाओं ने अपना लोहा मनवाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed