फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jitendra singh says terror funding sources will be exposed

कश्मीर में आतंक और अलगाववाद की फंडिंग करने वाले होंगे बेनकाब: जितेंद्र सिंह

Sun, 04 Jun 2017 09:48 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी Updated Sun, 04 Jun 2017 09:48 PM IST
विज्ञापन
jitendra singh says terror funding sources will be exposed
पीएमओ में राज्य मंत्री डा. जितेंद्र सिंह - फोटो : File Photo

पीएमओ में राज्य मंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है। केंद्र सरकार के लिए मसला केवल पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर के हिस्से को वापस लेने का है। कला केंद्र जम्मू में मोदी मेले में पहुंचे डा. जितेंद्र सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि 1994 में संसद में सर्वसम्मति से पारित प्रस्ताव में साफ कहा गया है कि पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले जम्मू कश्मीर के हिस्से को वापस लिया जाएगा।

विज्ञापन


इसी नीति पर मोदी सरकार काम कर रही है। अलगाववादियों और आतंकवादियों को हवाला के माध्यम पाकिस्तान से फंड मिलने के मामले में एनआईए की छापेमारी के सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वे सब चेहरे बेनकाब होंगे जो अलगाववाद और आतंकवाद को फलने-फूलने में मदद कर रहे थे। 
विज्ञापन


ब्रिटेन में हुए बम धमाकों पर सिंह ने कहा कि आतंकवाद को लेकर भारत की चिंताओं को अब विश्व के प्रमुख देश समझने लगे हैं। कश्मीर का युवा शांति और विकास के साथ है। मुट्ठी भर लोग युवाओं को बरगलाने का काम करते हैं, लेकिन वह वे कामयाब नहीं होंगे और कश्मीर में शांति स्थापित होगी। लखनऊ में पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद की मौजूदगी में कांग्रेस के कार्यक्रम में जम्मू कश्मीर को विवादित हिस्सा बताए जाने के सवाल पर डा. जितेंद्र ने कहा कि उन्हें इस मामले पर बस इतना कहना है कि देश के राजनीतिक दलों को राष्ट्र की एकता और अखंडता के मामले में एक सोच अपनानी चाहिए।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed