{"_id":"5ee76c348ebc3e4336016dc9","slug":"jitendra-singh-s-question-if-congress-comes-to-power-will-article-370-be-restored","type":"story","status":"publish","title_hn":"जितेंद्र सिंह का सवाल- अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो अनुच्छेद 370 को बहाल करेगी?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जितेंद्र सिंह का सवाल- अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो अनुच्छेद 370 को बहाल करेगी?
Mon, 15 Jun 2020 06:10 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 15 Jun 2020 06:10 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर जन संवाद रैली में राजनाथ सिंह ने मातृभूमि के लिए शहीद होने वाले सुरक्षाबलों के जवानों के अलावा हाल ही में कश्मीर में शहीद हुए सरपंच अजय पंडिता को भाव भीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके अलावा उन्होंने जम्मू के बड़े नेता रहे पंडित प्रेम नाथ डोगरा और 1947 में देश के लिए शहीद हुए कश्मीर के मोहम्मद मकबूल शेरवानी को भी याद किया।
विज्ञापन
उन्होंने भाजपा नेताओं को आत्मनिर्भर भारत के लिए स्वदेशी वस्तुओं को बढ़ावा देने व इसके प्रचार प्रसार में जुटने के लिए भी कहा। इस संबंध में प्रदेश भाजपा नेताओं ने संकल्प भी लिया। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस को अनुच्छेद 370 के हटाए जाने का बहुत गम है। कांग्रेस देश को यह बताए कि अगर वह सत्ता में आई तो वह अनुच्छेद 370 को बहाल करेगी या नहीं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा जम्मू-कश्मीर में अब दोनों संभागों के साथ बराबरी का व्यवहार हो रहा है। जम्मू संभाग में एम्स का काम शुरू हो चुका है। बायोटेक पार्क हो या आईआईआईएम, मोदी सरकार की देन हैं। जम्मू के लोग अब कश्मीर की आंखों से देखना बंद करें।
विज्ञापन
वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने कहा कि मोदी सरकार ने अनुच्छेद 370 को खत्म कर जम्मू-कश्मीर को पूरी तरह से भारत में मिलाया है। इससे पीओजेके, पश्चिमी पाकिस्तान के रिफ्यूजियों, वाल्मीकि समाज आदि के साथ 70 सालो से होता आ रहा भेदभाव खत्म हुआ है। पाकिस्तान की नापाक हरकतों का करारा जवाब दिया जा रहा है।
सांसद जुगल किशोर शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रधान सेवक के तौर पर छह साल से देश की सेवा कर रहे हैं। कोरोना काल में भी लोगों की सेवा में मोदी सरकार जुटी हुई है।
राज्यसभा सांसद शमशेर सिंह मन्हास ने धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया जबकि सुनील शर्मा ने मंच का संचालन जम्मू से किया। रैली का प्रबंधन भाजपा आईटी और सोशल मीडिया प्रभारी जयदेव रजवाल ने किया।