फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jitendra singh announced center to be set up in ladakh for ias exam

अच्छी खबर: आईएएस की परीक्षा के लिए लद्दाख में स्थापित होगा केंद्र, जितेंद्र सिंह ने की घोषणा

Wed, 18 Aug 2021 09:16 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/लेह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/लेह Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 18 Aug 2021 09:16 PM IST
सार

 डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि परीक्षा केंद्र की मांग पांच वर्ष से लंबित थी। केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद लद्दाख को अब प्रदेश के तौर पर आत्मनिर्भर सुविधाएं दी जा रही हैं।

विज्ञापन
jitendra singh announced center to be set up in ladakh for ias exam
जितेंद्र सिंह - फोटो : एएनआई

विस्तार

आईएएस/ सिविल सेवा परीक्षाओं के लिए अब लद्दाखी अभ्यर्थियों को प्रदेश से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) इसी साल से लद्दाख के लेह में आईएएस/सिविल सेवा परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र स्थापित करेगा। सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा 10 अक्तूबर को प्रस्तावित है, जिससे पहले ही केंद्र सक्रिय हो जाएगा। लद्दाख के उप राज्यपाल आरके माथुर से नई दिल्ली में पीएमओ व डीओपीटी के केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र की मुलाकात के बाद यह एलान किया गया। 

विज्ञापन


माथुर ने केंद्रीय राज्य मंत्री से लद्दाख में पर्याप्त संख्या में आईएएस अधिकारियों की नियुक्ति समेत अन्य मुद्दों पर बातचीत की। डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि परीक्षा केंद्र की मांग पांच वर्ष से लंबित थी। केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद लद्दाख को अब प्रदेश के तौर पर आत्मनिर्भर सुविधाएं दी जा रही हैं।
विज्ञापन


स्टाफ सिलेक्शन कमीशन लद्दाख के लिए कर रहा भर्ती
केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि डीओपीटी से संबंद्ध स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (एसएससी) लद्दाख में ग्रुप बी व ग्रुप सी पदों की भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा आयोजित कर रहा है। इस नई व्यवस्था से सरकारी विभागों में रिक्त पदों को भरने में आसानी होगी। एसएससी परीक्षा के लिए लमदों ऑनलाइन असेसमेंट इंस्टीट्यूट लेह की सेवाएं ली जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed