फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jitendra said - Removal of Article 370 removed obstacles in the path of development in Jammu Kashmir

भाजपा बैठक: अनुच्छेद 370 हटाने से जम्मू-कश्मीर में विकास की राह में बाधाएं हुई दूर, डॉ. जितेंद्र ने कहा- कार्यकर्ता चुनाव के लिए तैयार रहें 

Fri, 08 Jul 2022 02:09 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 08 Jul 2022 02:09 AM IST
सार

पटनीटॉप में भाजपा की तीन दिवसीय प्रशिक्षण बैठक के दूसरे दिन डॉ. जितेंद्र सिंह मौजूद रहे। इस अवसर पर विदेश नीति के अलावा रक्षा क्षेत्र में हुए कार्य के अलावा संगठनात्मक मुद्दों पर विशेष तौर पर चर्चा हुई।

विज्ञापन
Jitendra said - Removal of Article 370 removed obstacles in the path of development in Jammu Kashmir
भाजपा की बैठक में बोलते डा. जितेंद्र सिंह - फोटो : संवाद

विस्तार

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सक्षम नेतृत्व में केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 व 35ए को हटाकर विकास की राह में सभी बाधाओं को दूर कर दिया है। सभी केंद्रीय कानून भी अब जम्मू कश्मीर में लागू हो रहे हैं। वहीं संविधान के 73वें व 74वें संशोधन को लागू कर पंचायतों और स्थानीय निकायों को सही मायने में सशक्त करने का काम हुआ है।

विज्ञापन


पटनीटॉप में भाजपा की तीन दिवसीय प्रशिक्षण बैठक के दूसरे दिन अपने संबोधन में डॉ. जितेंद्र सिंह ने यह बात कही। इस अवसर पर विदेश नीति के अलावा रक्षा क्षेत्र में हुए कार्य के अलावा संगठनात्मक मुद्दों पर विशेष तौर पर चर्चा हुई। डॉ. जितेंद्र सिंह ने जम्मू कश्मीर में एम्स, सड़क परियोजनाओं, राष्ट्रीय स्तर के शिक्षण संस्थानों का निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है।
विज्ञापन


कश्मीर में पत्थरबाजी की घटनाओं में रिकार्ड कमी आई है। राष्ट्रीय सचिव डॉ. नरेंद्र सिंह ने राष्ट्र निर्माण में भाजपा की भूमिका को दर्शाया। उन्होंने कहा, भाजपा राष्ट्रवाद को मजबूत करने का काम कर रही है। प्रदेश सह प्रभारी आशीष सूद, प्रभारी तरुण चुघ के अलावा पूर्व सांसद शमशेर सिंह मन्हास ने भी विभिन्न विषयों पर अपने विचार प्रकट करते हुए पार्टी नेताओं को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राकेश शर्मा ने देश की रक्षा नीति पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस दौरान प्रवक्ता आरएस पठानिया, अंकित गुप्ता के अलावा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना, सांसद जुगल किशोर शर्मा, महासचिव संगठन अशोक कौल, पूर्व उपमुख्यमंत्री कवींद्र गुप्ता आदि भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed