{"_id":"6a0f75ffc4b5b48288085bc1","slug":"jhajjar-kotli-highway-cut-off-jammu-news-c-10-jmu1062-918313-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: झज्जर कोटली से कटा हाईवे का संपर्क, पर्यटकों ने मोड़ा मुंह, 45 परिवारों से छिन गई रोजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: झज्जर कोटली से कटा हाईवे का संपर्क, पर्यटकों ने मोड़ा मुंह, 45 परिवारों से छिन गई रोजी
विज्ञापन
बनतालाब। सैलानियों को यादगार पल का अहसास कराने वाला झज्जर कोटली बदहाली के आंसू बहा रहा है। जम्मू संभाग के मुख्य पर्यटन स्थल में लोग ठंडी हवाओं और बहते झरनों का आनंद लेकर थकान मिटाते थे। अब हालात ऐसे हैं कि राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण के कारण पर्यटन स्थल मुख्य मार्ग से कट गया है। विकास की रफ्तार ने वीरानी छोड़ दी है। हाईवे का मार्ग बदलने से दुकानदारी ठप और दुकानें जर्जर हैं। दुकानदारों के लिए रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
करीब तीन साल पहले हर शनिवार व रविवार को सैलानियों और स्थानीय लोगों की रौनक रहती थी। स्कूली बच्चों की बसें, कटड़ा, पटनीटॉप व श्रीनगर जाने वाले पर्यटकों के वाहनों से इलाका गुलजार रहता था। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग नंदिनी टनल से निकलता था। टनल के पास कई दुकानें व ढाबे थे और लोग पनीर के पकौड़ों का स्वाद लेते थे। जैसे ही नया हाईवे बना, नंदिनी व झज्जर कोटली का संपर्क कट गया। तीर्थ राम बताते हैं कि लगभग 45 परिवार रूट बंद होने के कारण पेट पालने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। लोगों के पास काम करने का कोई साधन नहीं है। जनप्रतिनिधि चुनाव के बाद दिखाई नहीं देते। हमारी व्यथा सुनने वाला कोई नहीं है।
सरकार को भेजा है प्रस्ताव
पर्यटन निदेशक विकास गुप्ता के अनुसार झज्जर कोटली का फिर से विकास करवाया जाएगा। परियोजना बनाई गई है। मंजूरी के लिए सरकार के पास प्रस्ताव भेजा है। पार्क का रख-रखाव बेहतर ढंग से होगा और अन्य सुविधाएं जुटाई जाएंगी। जेकेटीडीसी के अधीन रेस्तरां को शुरू करने के लिए पत्र लिखा गया है। जल्द ही रौनक लौट आएगी।