{"_id":"5dc083578ebc3e01447234ab","slug":"jewelry-and-cash-theft-rspura-news-jmu196541120","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने सुने घर को बनाया निशाना नगदी व आभूषण ले उडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने सुने घर को बनाया निशाना नगदी व आभूषण ले उडे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएस पुरा। गांव कोला में चोर एक सूने घर को निशाना बनाते हुए दस तोला सोना और 80 हजार रुपए नकद ले उड़े। आरएस पुरा पुलिस ने मामला दर्ज इस मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार गांव कोला में रहने वाले जसवीर सिंह ने पुलिस को बताया कि उसका पूरा परिवार शादी समारोह में गया हुआ था। घर में ताले लगे हुए थे। इसका लाभ उठाते हुए चोरों ने घर में सेंध लगा दी। उसने बताया कि जब परिवार घर लौटा तो घर का सारा सामान बिखरा हुआ पाया।
अलमारी का लाक टूटा हुआ था और उसमें रखे दस तोला सोना के आभूषण तथा 80 हजार रुपये नकद नहीं थे। शिकायत पर पुलिस ने गांव पहुंच कर घर का जायजा लिया और मामला दर्ज कर चोरों की धरपकड़ के लिए अपना अभियान छेड़ दिया।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिन से क्षेत्र में चोरी की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हुई है। इस कारण लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने पुलिस से चोरों को जल्द से जल्द पकड़ कर चोरों को गिरफ्तार करने की मांग की।