JEE Exam 2020: परीक्षा शुरू, छात्र बोले- सरकार का फैसला सही, वरना हमारा एक साल बर्बाद हो जाता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश भर में ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (जेईई) की परीक्षा आज से शुरू हो गई है। जम्मू शहर में परीक्षा देने के लिए छात्र कालूचक में चिनाब कॉलेज ऑफ एजुकेशन परीक्षा केंद्र पहुंचे। इस दौरान परीक्षा देने आए एक छात्र ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत के दौरान कहा कि सरकार का परीक्षा कराने का फैसला सही है। अगर अभी भी परीक्षा स्थगित होती तो हमारा एक साल बर्बाद हो जाता।
जम्मू: ज्वॉइंट एंट्रेंस एग्जाम (JEE) की परीक्षा देने के लिए छात्र कालूचक में चिनाब कॉलेज ऑफ एजुकेशन परीक्षा केंद्र पहुंच रहे हैं। JEE की परीक्षा दे रहे एक छात्र ने बताया, "परीक्षा कराने का फैसला सही है क्योंकि अगर अभी भी परीक्षा स्थगित होती तो हमारा एक साल बर्बाद हो जाता।" pic.twitter.com/hkQ2V4Kv3C
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 1, 2020