फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   JCB and tractor seized for illegal mining of soil

Jammu News: अवैध तरीके से मिट्टी खनन पर जेसीबी और ट्रैक्टर जब्त

Wed, 11 Jun 2025 02:31 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Wed, 11 Jun 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
JCB and tractor seized for illegal mining of soil
कार्रवाई को अंजाम देने के लिए खुद एसडीएम पहुंची मौके पर
विज्ञापन

आरोपियों का पीछा करते समय चोट पैर में लगने के बावजूद नहीं हटीं पीछे
संवाद न्यूज़ एजेंसी
आरएस पुरा। कृषि योग्य भूमि से अवैध रूप से मिट्टी काटकर बेचने की शिकायत पर एसडीएम अनुराधा ठाकुर ने कार्रवाई की है। इस दौरान जेसीबी और ट्रैक्टर को जब्त किया गया। एसडीएम ने खुल खेतों में पहुंचकर खनन के खिलाफ कार्रवाई को अंजाम दिया।
आरएस पुरा के सीमांत क्षेत्र के गांव आगरा चक, बडयाल ब्राह्मण, शामका सहित अन्य क्षेत्र में कुछ लेाग लंबे समय से मिट्टी खनन के काम में संलिप्त थे। मंगलवार को जब एसडीएम टीम के साथ पहुंचीं, तो उक्त तत्व भागने लगे। एसडीएम को खनन माफिया का पीछा करते समय पैर में चोट भी आई। हालांकि चोट गंभीर नहीं थी। उन्होंने कार्रवाई जारी रखी।
विज्ञापन

इस दौरान दो जेसीबी मशीनें और तीन ट्रैक्टर जब्त किए। हालांकि आरोपी भाग गए। एसडीएम ने पुलिस को लिखित में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश जारी किया। एसडीएम ने कहा कि आने वाले दिनों में पूरे मामले की गहराई से जांच की जाएगी और संबंधित विभागों की भूमिका भी जांच के दायरे में लाया जाएगा। संलिप्त लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed