फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   janmashtmi 2023: Jammu temples and markets started getting decorated before janmashtmi

जन्माष्टमी: सजने लगे जम्मू के मंदिरों और बाजार, इस बार श्रीकृष्ण जन्म की तिथि और नक्षत्र का एक साथ बन रहा योग

Sun, 03 Sep 2023 02:28 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Sun, 03 Sep 2023 02:28 PM IST
सार

जन्माष्टमी को लेकर जम्मू शहर के बाजार और मंदिर सजने लगे हैं। कार्यक्रम शुरू हो गए हैं। बाजार में बड़ी से लेकर छोटी दुकानों पर श्रीकृष्ण के छोटे से लेकर बड़े रूप में मूर्तियां, लड्डू गोपाल की पालकी की भीड़ जुट रही है।

विज्ञापन
janmashtmi 2023: Jammu temples and markets started getting decorated before janmashtmi
जन्माष्टमी 2023 - फोटो : संवाद

विस्तार

भगवान श्रीकृष्ण का जन्म रोहिणी नक्षत्र में मध्यरात्रि में हुआ था। इस वर्ष जन्माष्टमी छह सितंबर को मनाई जाएगी। हालांकि वैष्णव संप्रदाय (सन्यासी) सात सितंबर को जन्माष्टमी मनाएंगे। इस वर्ष भगवान श्रीकृष्ण जन्म की तिथि व नक्षत्र एक साथ मिल रहे हैं। जन्माष्टमी को लेकर जम्मू शहर के बाजार और मंदिर सजने लगे हैं। कार्यक्रम शुरू हो गए हैं।

विज्ञापन


बाजार में बड़ी से लेकर छोटी दुकानों पर श्रीकृष्ण के छोटे से लेकर बड़े रूप में मूर्तियां, लड्डू गोपाल की पालकी, आसन, शृंगार का सामान, मोरपंख खरीदने वालों की भीड़ जुट रही है। अलग-अलग साइज में कान्हा की मूर्तियां एक हजार से 5000 रुपये तक की कीमत में बिक रही हैं। 
विज्ञापन


लड्डू गोपाल का सिंहासन 100 से 500 रुपये, पोशाक 20 से 200 रुपये तक, बांसुरी 10 से 30 रुपये तक, मुकुट पांच से 100 रुपये तक, मोरपंख भी 50 से 100 रुपये तक बेचे जा रहे हैं। महंत रोहित शास्त्री ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्म रोहिणी नक्षत्र में हुआ था। लेकिन बहुत बार ऐसी स्थिति बन जाती है कि अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र एक ही दिन नहीं होते। वर्षों बाद श्रीकृष्ण जन्म की तिथि और नक्षत्र एक साथ मिल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed