फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jandial Group XI, Evershine Cricket Club won the matches

Jammu News: जंडियाल ग्रुप इलेवन, एवरशाइन क्रिकेट क्लब ने जीते मुकाबले

विज्ञापन
Jandial Group XI, Evershine Cricket Club won the matches
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जम्मू। एमए स्टेडियम में वीरवार को एंटी ड्रग वेटरन्स क्रिकेट लीग में दो मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला एवरशाइन क्रिकेट क्लब सतवारी और जनता स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। जनता स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की।
पहले बल्लेबाजी करते हुए एवरशाइन क्रिकेट क्लब सतवारी ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 169 रन बनाए। एवरशाइन क्रिकेट क्लब सतवारी के बल्लेबाज विजय डोगरा ने नाबाद 72 रन की अर्धशतकीय पारी खेलकर जनता स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब को 170 रन का लक्ष्य दिया और गेंदबाजी में एक विकेट भी हासिल की। इसके लिए विजय को मैन आफ दा मैच दिया गया। जनता स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 126 रन ही बनाए। टीम 43 रन से मुकाबला हार गई।
विज्ञापन

दूसरा मुकाबला त्रिकुटा क्रिकेट क्लब और जंडियाल ग्रुप इलेवन के बीच खेला गया। त्रिकुटा क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। त्रिकुटा क्रिकेट क्लब ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 118 रन बनाए। त्रिकुटा क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज रकीन्द्र सिंह ने नाबाद 55 रन की अर्धशतकीय पारी खेलकर जंडियाल ग्रुप इलेवन को 119 रन का लक्ष्य दिया। जंडियाल ग्रुप इलेवन के गेंदबाज कुलदीप दलोत्रा ने तीन विकेट हासिल किए। जंडियाल ग्रुप इलेवन ने 15 ओवर में तीन विकेट पर 119 रन बनाकर मुकाबला जीता। जंडियाल ग्रुप इलेवन के बल्लेबाज अतुल ने 66 रन की अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को सात विकेट से मुकाबला में जीत दिलाई। अतुल को मैन आफ द मैच भी चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed