{"_id":"5dc086cb8ebc3e01451c3aec","slug":"jan-aushadhi-center-opens-in-samba-samba-news-jmu1965413132","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी अस्पतालों में मिलेंगी सस्ती दवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी अस्पतालों में मिलेंगी सस्ती दवाएं
विज्ञापन
सांबा जिला आस्पताल मे जेनेरिक दवाई केन्द्र का उदघाटन करते डीसी सांबा
- फोटो : SAMBA
सांबा। सरकारी अस्पतालों में अब मरीजों को सस्ती दवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। इससे मरीजों की जेब पर भी ज्यादा बोझ नहीं पड़ेगा। सामान्य चिकित्सा को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार की पहल पर जिला विकास आयुक्त रोहित खजूरिया ने जिले में दो प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का उद्घाटन किया। एक जिला अस्पताल सांबा में और दूसरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामगढ़ में।
औषधि केंद्रों के उद्घाटन के बाद मरीजों और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को संबोधित करते हुए डीसी ने डॉक्टरों से आग्रह किया कि वह या तो जेनेरिक दवाओं या फिर सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध दवाओं को लिख कर दिया करें। उन्होंने कहा कि जितनी खपत दवाओं की होती है, उससे कई गुणा दवाओं का उत्पादन भी होता है। फिर भी भारत की लगभग 60 प्रतिशत आबादी के पास उच्च लागत की दवाओं तक पहुंच नहीं होती है। जन औषधि केंद्र आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए सस्ती दवाएं उपलब्ध कराने का सबसे अच्छा तरीका है।
इस क्रम में डीसी ने सीएचसी रामगढ़ का दौरा भी किया और डॉक्टरों व अन्य स्टाफ के सदस्यों के साथ बातचीत की। उन्होंने अस्पताल की सफाई व्यवस्था पर संतोष जताया। इस अवसर पर सीएमओ डॉ. राजेंद्र संब्याल ने कहा कि प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र भारत सरकार के फार्मास्युटिकल्स विभाग द्वारा शुरू किया गया अभियान है। यहां सस्ती और अच्छी गुणवत्ता की दवाएं उपलब्ध कराने की योजना है।
विज्ञापन
इस केंद्र पर 40 से 70 प्रतिशत तक सस्ती जेनेरिक दवाएं मिलेंगी। इस अवसर पर बीएमओ रामगढ़ लखविंदर सिंह, सीपीओ सुखलीन कौर, एसडीएम विजयपुर सीपी कोतवाल, शिक्षा विभाग के सीईओ राम पाल, जिला सूचना अधिकारी अजय शर्मा, सहायक ड्रग कंट्रोलर राजेश कुमार और रोजी कल्याण समिति के सदस्य भी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।