फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu,political, protest

Jammu News: मेहराज से धक्कामुक्की के विरोध में सड़क पर उतरे आप कार्यकर्ता

Fri, 11 Apr 2025 02:23 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Fri, 11 Apr 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
jammu,political, protest
प्रेस क्लब के बाहर किया प्रदर्शन, जम्मू शहर में ठेके बंद करने की उठाई मांग
विज्ञापन

विधायक ने भाजपा व पीडीपी पर लगाया धर्म पर राजनीति करने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक मेहराज मलिक से विधानसभा में धक्कामुक्की के विरोध में कार्यकर्ताओं ने वीरवार को प्रेस क्लब के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान मंदिरों के शहर जम्मू में शराब के ठेके बंद करने की भी मांग उठाई।
प्रदर्शन में डोडा से विधायक मेहराज मलिक ने भाजपा और पीडीपी पर धर्म पर राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंंने कहा कि भाजपा वाले खुद को हिंदू समझते हैं। प्रदेश धर्म की राजनीति नहीं बल्कि इंसानियत के लिए काम करना है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब कोई विधानसभा में निर्वाचित होकर जाता है तो उसकी प्राथमिकता नौजवानों, बेरोजगारों व सार्वजनिक के मुद्दे साथ ही प्रदेश की तरक्की की बात करनी चाहिए।
विज्ञापन

लेकिन, विधानसभा सत्र में ऐसा किसी निर्वाचित सदस्य ने नहीं किया। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश व केंद्र सरकार से मंदिरों के शहर जम्मू में शराब के ठेके बंद करने की मांग उठाई। इस मौके पर यासीर मट्टू, सुरेंद्र सिंह सिंगारी, अमित कपूर, जयेश गुप्ता, हरप्रीत सिंह, गुरमीत सिंह, संदीप शर्मा और अमरीक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed