{"_id":"682261c49ac6dca1680faa10","slug":"jammu-youth-vocational-corses-jammu-news-c-10-jam1003-610818-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: रोजगार के लिए हुनर तराशने को लग रहीं कतारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: रोजगार के लिए हुनर तराशने को लग रहीं कतारें
विज्ञापन
स्टेट ट्रेड सर्टिफिकेट कोर्स में प्रदेश के युवा दिखा रहे खास दिलचस्पी
साल-दर-साल बढ़ रही कोर्सेज करने वालों की संख्या
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। स्टेट ट्रेड सर्टिफिकेट कोर्सेज में प्रदेश के युवा खास दिलचस्पी दिखा रहे हैं। रोजगार के लिए हुनर तराशने के लिए प्रदेश के आईटीआई संस्थानों में चलाए जा रहे इन कोर्सेज के लिए युवाओं की कतारें लग रही हैं। साल-दर-साल इनकी संख्या में इजाफा हो रहा है।
ये ऐसे कोर्स हैं, जिनके जरिए उन्हें प्रदेश भर में रोजगार हासिल करने में आसानी होती है, साथ ही वे अपना काम भी आसानी से सेटअप कर सकते हैं। जम्मू-कश्मीर डिपार्टमेंट ऑफ स्किल डेवलपमेंट की ओर से स्टेट काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग (एससीवीटी) स्कीम के तहत चलाए जाने वाले ये सर्टिफिकेट कोर्स स्किल डेवलपमेंट का एक बड़ा जरिया हैं।
सबसे अच्छी बात है कि इनके लिए कोई विशेष शैक्षिक योग्यता की आवश्यकता नहीं। महज आठवीं और 10वीं करने के बाद युवा इन कोर्सेज को कर सकते हैं। जम्मू-कश्मीर के इंडस्ट्री और सर्विस सेक्टर में इन सर्टिफिकेट को हासिल करने वाले युवाओं की मांग अच्छी-खासी है। खास तौर पर मैकेनिक, इलेक्टि्रशियन, प्लंबर, टर्नर जैसे ट्रेड में सर्टिफिकेट हासिल करने वाले युवाओं को काम की कोई कमी नहीं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
कुछ ऐसे बढ़ रही संख्या
साल कोर्स करने वाले
2022 2944
2023 3520
2024 3434
-- -- -- -- --
जम्मू-कश्मीर के संस्थानों में 60 ट्रेड
स्टेट कांउसिल ऑफ वोकेशनल ट्रेनिंग यानी एससीवीटी के तहत जम्मू-कश्मीर के आईटीआई संस्थानों में कुल 60 ट्रेड संचालित किए जा रहे हैं। इनमें 27 इंजीनियरिंग, 25 नॉन इंजीनियरिंग और आठ हेरिटेज कोर्स शामिल हैं। इनमें युवा अपनी इच्छा और योग्यता के अनुसार ट्रेड चुन सकते हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -
प्राइवेट सेक्टर में अच्छी खासी डिमांड
प्राइवेट सेक्टर में ट्रेड सर्टिफिकेट हासिल करने वालों की अच्छी खासी डिमांड है। इसके अलावा बहुत से युवा ये सर्टिफिकेट लेकर अपना काम भी स्थापित कर लेते हैं।
-नीरज आनंद, चैंबर्स ऑफ ट्रेडर्स फेडरेशन, जम्मू