फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, workers, Insurance, gift

Jammu News: नगर निगम का तोहफा.... नए साल में अस्थायी सफाई कर्मियों का होगा बीमा

विज्ञापन
jammu, workers, Insurance, gift
2700 कर्मचारी नमस्ते योजना के तहत होंगे लाभान्वित, एनजीओ देगा किस्त, दुर्घटना और विपरीत परिस्थितियों में मिलेगा लाभ
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। नगर निगम ने नए साल की पूर्व संध्या पर अस्थायी सफाई कर्मचारियों को बीमा का तोहफा दिया है। इससे 2700 कर्मचारी लाभान्वित होंगे। इसमें बीमा की किस्तों का भुगतान कर्मचारी नहीं बल्कि एनजीओ करेगा।
यह सुविधा अस्थायी कर्मियों को नमस्ते योजना के तहत मिलेगी। इस संबंध में नगर निगम की ओर से आदेश जारी किया गया है। इसके तहत कुल 5 लाख रुपये का बीमा होगा। यह सुविधा एक जनवरी से शुरू होगी। इसका दुर्घटना और अन्य विपरीत स्थितियों में लाभ मिल सकेगा। मौजूदा समय में एनजीओ के तहत सफाई कर रहे कर्मचारियों को दस हजार रुपये के आसपास मानदेय दिया जा रहा है, जिसमें से प्रोविडेंट फंड (पीएफ) भी कट रहा है। मौजूदा समय में नगर निगम के सफाई कर्मचारी सफाई का काम निपटा रहे हैं।
विज्ञापन

कुछ कर्मचारी गंभीर बीमारियों की चपेट में आने के करण बीमार पड़ जाते हैं। ऐसे में परिवार को कोई भी सुरक्षा कवर नहीं था। परिवार को दुर्घटना के दौरान कुछ नहीं मिल पाता था। अब नगर निगम की ओर से राहत दी गई है। बीमा कवर की किस्त का बोझ भी सफाई कर्मचारियों पर नहीं पड़ेगा। उनके मानदेय से किस्त की राशि नहीं कटेगी। यह भुगतान सीधा एनजीओ को करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन





कर्मचारियों को नमस्ते योजना का लाभ दिया जा रहा है। जीवन को सुरक्षित बनाने के लिए अब बीमा अनिवार्य किया गया है। पहली जनवरी से लाभ मिलना शुरू होगा। इसलिए कर्मचारी दस्तावेज जमा करवाएं। इस संबंध में एनजीओ को आदेश जारी कर दिए हैं। बीमा के तहत माह में दो सौ रुपये किस्त रहेगी।

- डॉ. देवांश यादव, आयुक्त, नगर निगम जम्मू



सफाई कर्मचारियों के लिए नगर निगम की पहल सराहनीय है। बीमा कवर मिलने से जीवन सुरक्षित होगा। प्रदर्शन के दौरान भी कई बार मांग उठाई गई है। नगर निगम ने कर्मचारियों को राहत दी है।
- देव आनंद गिल, अध्यक्ष, अखिल भारती सफाई कर्मचारी यूनियन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed