Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, women story

Jammu News: दिव्यांग संध्या बनीं दूसरों का सहारा, जरूरतमंद बच्चों की जिंदगी में ला रहीं उजियारा

विज्ञापन
jammu, women story
गंग्याल निवासी महिला एनजीओ की मदद से झुग्गी-झौंपड़ियों में रहने वाले बच्चों को कर रहीं शिक्षित
विज्ञापन


महिला शिक्षक भी दिव्यांग, 71 बच्चों को पढ़ा रहीं
अमर उजाला ब्यूरो

जम्मू। गंग्याल निवासी संध्या धर 80 फीसदी दिव्यांग होने के बावजूद जरूरतमंद बच्चों के लिए सहारा बन चुकी हैं। वह शिक्षा के माध्यम से जरूरतमंद बच्चों की जिंदगी में शिक्षा से उजियारा ला रही हैं। खास बात तो यह है कि उन्होंने बच्चों को पढ़ाने के लिए दिव्यांग महिला शिक्षकों को तैनात किया है।
संध्या धर जिगर नामक एनजीओ चलाती हैं। उन्होंने बताया कि कोचिंग सेंटर में तमाम अध्यापिकाएं दिव्यांग हैं। मौजूदा समय में 71 बच्चों को पढ़ा रही हैं। संध्या धर के अनुसार उनकी प्राथमिक शिक्षा महिला कॉलेज नवाकदल (श्रीनगर) के पास रहती थीं। 1990 में कश्मीर में हालत खराब बिगड़ने के बाद जम्मू में आए। दसवीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद गरीब बच्चों को पढ़ाना शुरू किया।
विज्ञापन


एमकॉम, एमबीए जम्मू विवि से की। 2013 में जिगर संस्था का गठन कर संस्थान खोला और बच्चों को शिक्षित करना शुरू किया। पहले खुद पढ़ाया। इसके बाद अध्यापिकाओं को रखा है। आज संस्थान में 71 बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। ये सभी बच्चे झुग्गी झौंपड़ियों में रहने वाले हैं। कुछ बच्चे पढ़ाई पूरी कर नौकरी कर रहे हैं। वह गरीब महिलाओं, विधवाओं की सहायता भी करती है। पेंशन लगाने, विवाह राशि मुहैया करवाने के लिए भी एनजीओ के माध्यम से लाभ पहुंचा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------------
संध्या को कई बार मिल चुका है सम्मान

संध्या धर को सराहनीय कार्यों के लिए कई बार सम्मानित किया गया। इसमें नारी शक्ति सम्मान दिल्ली में मिला। विश्व विकलांग पुरस्कार से भी नवाजा गया। इसके अलावा खेलों में भी संध्या कई बार सम्मानित हो चुकी हैं। वह कामयाबी का श्रेय माता संतोष धर और पिता महाराज कृष्ण धर को देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed