फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   jammu will be rushed after transfer of legislative to the winter capitals

दरबार के साथ जम्मू-कश्मीर की शीतकालीन राजधानी में बढ़ेगी गहमागहमी

Tue, 18 Oct 2016 03:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Tue, 18 Oct 2016 03:39 PM IST
विज्ञापन
jammu will be rushed after transfer of legislative to the winter capitals
दरबार मूव की तैयारी - फोटो : File Photo
कश्मीर में सरकार का दरबार बंद होने में अब गिने-चुने दिन ही शेष रह गए है। ऐसे में शीतकालीन राजधानी में दरबार की तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। कश्मीर में पिछले 101 दिनों से असामान्य चल रहे हालात के चलते इस बार दरबार मूव के कार्यालय खुलने के बाद जम्मू में गहमागहमी बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन


सबसे अहम दरबार मूव मुलाजिमों के साथ इस बार उनके परिवार भी आ सकते हैं। आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कश्मीर में शिक्षण संस्थान बंद पड़े है। बाजारों से भी रौनक गायब है।
विज्ञापन


ऐसे में दरबार जम्मू में शिफ्ट होने पर दरबार मूव कार्यालयों के मुलाजिम अपने परिवार भी इस बार यहां ला सकते हैं। पहले कुछ एक मुलाजिम ही अपने परिवार यहां लाते रहे है। इस बार इसमें बढ़ोतरी हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

27 अक्तूबर को श्रीनगर में बंद होगा कामकाज

jammu will be rushed after transfer of legislative to the winter capitals
महबूबा मुफ्ती - फोटो : Amar Ujala

श्रीनगर में सरकार का दरबार 27 अक्तूबर को श्रीनगर में बंद हो जाएगा। सात नवंबर को सचिवालय समेत दरबार मूव के कार्यालय जम्मू में खुलेंगे। दरबार मूव के प्रबंधों का सोमवार को मंडलायुक्त डॉ. पवन कोतवाल ने जायजा लिया।

उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ दरबार मूव मुलाजिमों के आवासीय क्वार्टरों जो कि कंपनी बाग, बीसी रोड, टांगे वाली गली, अहाता अमर सिंह और सरवाल का दौरा किया और वहां बिजली, पानी, साफ सफाई और अन्य सेवाओं की तैयारियों की समीक्षा की।

उन्होंने अधिकारियों को साफ सफाई से लेकर सभी बुनियादी सुविधाएं क्वार्टरों में मुहैया करवाने के निर्देश दिए। सचिवालय का दौरा कर मंडलायुक्त ने तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने सचिवालय में एलईडी बल्ब लगाने की हिदायत भी दी। उन्होंने सुरक्षा, बिजली, पानी प्रबंधों का जायजा लिया। उन्हें बताया गया कि 70 फीसदी तैयारियों का काम पूरा कर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed