{"_id":"2399ab144ae9cb15ee76f14a06ae41b9","slug":"jammu-will-be-a-state-winter-capital-from-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू में आज से चलेंगे सियासी दावपेंच, दरबार मूव आज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू में आज से चलेंगे सियासी दावपेंच, दरबार मूव आज
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 08 Nov 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासती सरकार का दरबार में सोमवार को जम्मू सज जाएगा। अगले छह माह तक जम्मू ही रियासत की राजधानी रहेगा। सचिवालय में सुबह मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद को रियासती पुलिस के जवान दरबार खुलने पर गार्ड आफ आनर भी देंगे।
विज्ञापन
दरबार खुलने के सभी प्रबंध एस्टेट विभाग ने पूरे कर लिए हैं। दरबार मूव से संबंधित जम्मू कश्मीर संभागों के अधिकतर कर्मचारी रविवार शाम तक यहां पहुंच गए।
दरबार मूव प्रबंधों का जिम्मा संभाल रहे एस्टेट विभाग के निदेशक डा. गुलाम नबी इट्टू के अनुसार सचिवालय समेत कर्मचारी कालोनियों में सभी प्रबंध पूरे किये जा चुके हैं।
विज्ञापन
रविवार को भी शहर की प्रमुख सड़कों खासतौर से सचिवालय के आसपास साफ सफाई और रंग रोगन का काम चलता रहा। जम्मू में सचिवालय के अलावा दरबार से जुड़े राजभवन, हाई कोर्ट, पुलिस मुख्यालय व आयोगों के कार्यालय भी सोमवार को खुल जाएंगे।
विज्ञापन
दरबार खुलने के साथ ही शीतकालीन राजधानी जम्मू की सड़कों पर यातायात बढ़ जाएगा और वीवीआईपी और वीआईपी पहुंचने से यहां पर सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत हो जाएगी।