{"_id":"67f43a6712889e309f0b0c35","slug":"jammu-water-problem-city-jammu-news-c-10-jam1003-583670-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: तपिश की मार... सूखने लगे हलक, शहर में अब 45 की जगह 35 मिनट ही मिल रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: तपिश की मार... सूखने लगे हलक, शहर में अब 45 की जगह 35 मिनट ही मिल रहा पानी
विज्ञापन
- तालाब तिल्लो; भगवती नगर, गोल गुजराल, सरवाल और जानीपुर इलाकों में बढ़ने लगी परेशानी
- बाहु फोर्ट, सुंजवां व बठिंडी में चौथे दिन हो रही पानी की आपूर्ति
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। तपिश पढ़ते ही शहर में पानी की आपूर्ति पर असर पड़ने लगा है। इसी के साथ अब पेजयल आपूर्ति का समय भी घटता जा रहा है। मौजूदा समय में 45 की जगह 35 मिनट ही पानी की आपूर्ति हो रही है, जिससे शहरवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
सबसे ज्यादा परेशानी तालाब तिल्लो, भगवती नगर, गोल गुजराल, सरवाल, जानीपुर इलाकों में पेश आ रही है। इसके अलावा बाहु फोर्ट के कासिम नगर, कालिका कॉलोनी में तीसरे दिन की जगह चौथे दिन पानी की आपूर्ति हो रही है। इस कारण रोजमर्रा के कामकाज काफी हद तक प्रभावित होने लगे हैं। करीब तीन लाख आबादी प्रभावित होने लगी है।
शहर के वार्ड नंबर 71 के सिद्दड़ा व मझीन में भी पेयजल किल्लत से लोग परेशान हैं। लोग वाहनों के माध्यम से पानी ढोने के लिए मजबूर हैं। वार्ड नंबर 74 के बठिंडी, सुंजवां इलाके में पानी की किल्लत चल रही है। निजी टैंकर हायर कर पानी की आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन
-- --
गर्मी बढ़ने के साथ बढ़ने लगी मांग
अब जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है, वैसे ही पानी की मांग बढ़ रही है। कुछ ट्यूबवेल की मोटरों में तकनीकी खराबी आने के कारण भी पानी की किल्लत हो रही है। मोटरों में खराबी आने पर इन्हें बदला जा रहा है। बिजली की आंखमिचौली के कारण आपूर्ति में बाधा आ रही है।
-- --
कम समय पानी आने लोग परेशान
वार्ड नंबर 31 के पूर्व पार्षद सुच्चा सिंह ने कहा कि बीते तीन दिनों से समस्या विकराल हो गई है। पानी का समय घटा है। इससे तालाब तिल्लो सहित अन्य जगहों में दिक्कत है। वार्ड नंबर 48 के पूर्व पार्षद शाम लाल बस्सन ने कहा कि सर्दी में तो काम निपटाया गया है, लेकिन गर्मी बढ़ने के साथ अब पेयजल किल्लत बढ़नी शुरू हो गई है। तीसरे दिन की जगह चौथे दिन पानी मिल रहा है। रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं।
-- -- --
कोट
जहां पर पानी की किल्लत है वहां पर समस्या का समाधान करवाया जा रहा है। लोगों को जरूरत के हिसाब से पानी मुहैया करवाया जा रहा है।
- विकाश शर्मा, मुख्य अभियंता, जलशक्ति विभाग
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
लोगों की परेशानी, उन्हीं की जुवानी
गर्मी से पहले समस्या का समाधान करने की जरूरत थी। इस पर काम नहीं हुआ है। अब गर्मी बढ़ने से फिर से पेयजल किल्लत से लोग परेशान होने लगे हैं। कभी चौथे तो कभी पांचवें दिन पानी मिल रहा है।
- जोगिंद्र सिंह, स्थानीय निवासी, नई बस्ती
पानी आने का समय निर्धारित नहीं है, जिससे समस्या बढ़ने लगी है। गर्मी बढ़ने पर चौथे दिन पानी मिल रहा है। इससे रोजमर्रा के काम काफी हद तक प्रभावित हो रहे हैं। निजी टैंकर मंगवाकर गुजारा करना पड़ रहा है।
- ओम प्रकाश, स्थानीय निवासी, शेख नगर