फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu was hotter in September than last year, with humidity also making it miserable.

Jammu Kashmir Temperature: सितंबर में जम्मू रहा पिछले साल से भी ज्यादा गर्म, उमस ने बढ़ाई परेशानी

Mon, 29 Sep 2025 02:02 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Mon, 29 Sep 2025 02:02 PM IST
सार

सितंबर में जम्मू का तापमान पिछले साल से अधिक रहा, दिन का पारा 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और उमस से लोग परेशान हैं। कश्मीर के कई इलाकों में भी तापमान सामान्य से अधिक है और मौसम विभाग ने आगे मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है।

विज्ञापन
Jammu was hotter in September than last year, with humidity also making it miserable.
तापमान - फोटो : credit

विस्तार

मंदिरों का शहर जम्मू 2024 की तुलना में रविवार को सितंबर में अधिक गर्म रहा। यहां दिन का पारा सामान्य से 4.1 डिग्री चढ़कर 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि पिछले साल 25 सितंबर को अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। गर्मी के साथ उमस भी परेशान कर रही है।

विज्ञापन


जम्मू में पिछले दस वर्षों में सितंबर माह में अभी तक चार बार ही अधिकतम तापमान 36 डिग्री के ऊपर गया है। इसमें 8 सितंबर 2023 को 36.9 और 22 सितंबर 2020 को 36.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। यहां 12 सितंबर 1967 को आलटाइम अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज रहा था। रविवार को यहां न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह बनिहाल में अधिकतम तापमान 30.2, बटोत में 28.1, कटड़ा में 32.7 और भद्रवाह में 29.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


कश्मीर में भी तपिश बढ़ी है। यहां कई जिलों में अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री के बीच चल रहा है। राजधानी श्रीनगर में भी तपिश बरकरार है। यहां अधिकतम तापमान सामान्य से 4.7 डिग्री चढ़कर 31.4 और न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में अधिकतम तापमान 26.0 और गुलमर्ग में 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आगे भी मौसम साफ रहने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed