फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, warehouse, traders fedration

फेडरेशन विकास के खिलाफ नहीं, लेकिन सरकार व्यापारियों का रखे ख्याल : गुप्ता

विज्ञापन
jammu, warehouse, traders fedration
शपथ ग्रहण करते वेयर हाउस ट्रेडर्स फेडरेशन के पदा​धिकारी। संवाद
ट्रेडर्स फेडरेशन वेयर हाउस नेहरू मार्केट की नई कार्यकारिणी ने शपथ लेकर ग्रहण किया पदभार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। फेडरेशन विकास के खिलाफ नहीं है, लेकिन विकास करते समय सरकार को जम्मू के व्यापारियों का भी ख्याल रखना होगा। सरकार को जम्मू में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए युद्धस्तर पर काम करना होगा। यह बातें प्रधान दीपक गुप्ता ने ट्रेडर्स फेडरेशन वेयर हाउस नेहरू मार्केट जम्मू की नई कार्यकारिणी के शुक्रवार को हुए शपथ एवं पदभार ग्रहण समारोह में कहीं।
समारोह में सबसे पहले प्रधान दीपक गुप्ता, वरिष्ठ उप प्रधान धीरज महाजन, कनिष्ठ उप प्रधान विशाल गुप्ता, महासचिव अभिमन्यु गुप्ता, सचिव राहुल गुप्ता और कोषाध्यक्ष नितिश गुप्ता गुप्ता ने शपथ ग्रहण की। प्रधान ने कहा कि फेडरेशन सिर्फ वेयरहाउस-नेहरू मार्केट तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे जम्मू की आवाज है।
विज्ञापन

आज जम्मू के सामने सबसे बड़ी चुनौती अपने अस्तित्व और व्यापार को बचाने की है। आने वाले समय में ट्रेन सीधे कटड़ा से कश्मीर पहुंचेगी, ऐसे में जम्मू के व्यापारियों को घाटा होगा। साथ ही सभी व्यापारियों से एकजुट रहने की बात कही। अधिकारियों को चेताते हुए कहा कि किसी भी अधिकारी ने एक भी व्यापारी को परेशान किया तो किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। इसके अलावा ट्रेड वेलफेयर बोर्ड बनाने की बात पर भी जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान फेडरेशन की टीम ने सफलतापूर्वक चुनाव आयोजित करवाने के लिए चुनाव समिति के अध्यक्ष राजेश भगोत्रा और उनकी टीम के सदस्य अतुल खन्ना, कृष्ण पी गुप्ता, सुदेश गुप्ता और सुनील कुमार गुप्ता को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।



शहर के प्रमुख व्यापारिक संगठनों के सदस्य हुए शामिल
वेयरहाउस फेडरेशन के शपथ ग्रहण समारोह में फेडरेशन के सदस्यों के अलावा शहर के दूसरे व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी भी शामिल हुए। चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री जम्मू के अध्यक्ष अरुण गुप्ता, बाड़ी ब्राह्मणा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित महाजन, रेजिडेंसी रोड ट्रेडर्स एसोसिएशन की अध्यक्ष पूजा कपूर, अप्सरा रोड बिजनेसमैन एसोसिएशन के अध्यक्ष आशु गुप्ता और कनक मंडी ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष आशीष गुप्ता ने समारोह में पहुंचकर प्रधान दीपक गुप्ता और उनकी टीम को बधाई दी। इसी तरह बाहु प्लाजा के अध्यक्ष अनिल गुप्ता, रघुनाथ बाजार व्यवसायी संघ के पूर्व अध्यक्ष सुरिंदर महाजन और विभिन्न बाजार एसोसिएशनों के पदाधिकारियों ने वेयरहाउस पहुंचकर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed