{"_id":"69ebc7809c8ee4608c0f5f2f","slug":"jammu-vande-bharat-reached-srinagar-from-jammu-in-six-hours-will-start-running-from-april-30-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu: छह घंटे में जम्मू से श्रीनगर पहुंची वंदे भारत, 30 अप्रैल से भरेगी फर्राटा; आज से शुरू हो सकता है आरक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu: छह घंटे में जम्मू से श्रीनगर पहुंची वंदे भारत, 30 अप्रैल से भरेगी फर्राटा; आज से शुरू हो सकता है आरक्षण
Sat, 25 Apr 2026 01:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 25 Apr 2026 01:12 AM IST
सार
उद्घाटन से पहले ट्रेन को परखा जा रहा है। वंदे भारत का शुक्रवार को स्पीड ट्रायल किया गया। बीस कोच वाली यह ट्रेन करीब छह घंटे में जम्मू से श्रीनगर पहुंची। शनिवार या रविवार से रिजर्वेशन शुरू होनेे की उम्मीद है।
विज्ञापन
Vande Bharat Train
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जम्मू से सीधे श्रीनगर के बीच 30 अप्रैल से वंदे भारत फर्राटा भरेगी। उद्घाटन से पहले ट्रेन को परखा जा रहा है। वंदे भारत का शुक्रवार को स्पीड ट्रायल किया गया। बीस कोच वाली यह ट्रेन करीब छह घंटे में जम्मू से श्रीनगर पहुंची। शनिवार या रविवार से रिजर्वेशन शुरू होनेे की उम्मीद है।
विज्ञापन
दोपहर करीब सवा बारह बजे जम्मूतवी के प्लेटफार्म नंबर सात से वंदे भारत को रवाना किया गया। 70 से लेकर 90 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ट्रेन शाम पांच बजे श्रीनगर पहुंची। अब शनिवार को वहां से जम्मूतवी लौटेगी। इसी तरह बडगाम स्टेशन पर मौजूद एक अन्य वंदे भारत सुबह दस बजे चलकर शाम पांच बजे जम्मूतवी स्टेशन पहुंची। इस बीच उसने कई ट्रेनों को पास दिया जिससे समय अधिक लगा। यह भी शनिवार को जम्मूतवी से रवाना होगी।
विज्ञापन
जम्मू से सुबह छह बजे चलने के आसार : रेल सूत्रों के मुताबिक जम्मूतवी स्टेशन से इस ट्रेन को सुबह छह से सवा छह बजे के बीच चलाने की तैयारी है। ऐसा इसलिए ताकि सुबह आठ बजे कटड़ा पहुंच जाए और सुबह आठ बजे कटड़ा से श्रीनगर तक चल रही वंदे भारत के समय में परिवर्तन न करना पड़े।
विज्ञापन
जम्मूतवी से रेलमंत्री सुबह 10.30 पर दिखाएंगे हरी झंडी
जम्मू से श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा स्टेशन से होते हुए श्रीनगर तक जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस (02601) को रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह हरी झंडी दिखाएंगे। जम्मूतवी स्टेशन से रेलमंत्री 30 अप्रैल को सुबह 10.30 पर ट्रेन को रवाना करेंगे। कटड़ा स्टेशन पर 11:54 पर पहुंचकर पांच मिनट के ठहराव के बाद 11:59 पर चलकर दोपहर बाद 03.05 बजे श्रीनगर पहुंचेगी। रेल प्रशासन के मुताबिक ट्रेन के नियमित परिचालन की तिथि और समय की घोषणा जल्द ही अलग से की जाएगी।
सुरक्षा : बैग स्कैनर व मेटल डिटेक्टर डोर लगाए जा रहे
नई चलने वाली ट्रेन को लेकर जम्मूतवी स्टेशन पर तैयारियां चल रही हैं। सुरक्षा के लिए बैग स्कैनर और मेटल डिटेक्टर डोर लगाए जा रहे हैं। नवनिर्मित ओवरब्रिज को अंतिम रूप दिया जा रहा है। आयोजन स्थल प्लेटफार्म नंबर 6 और 7 पर साफ-सफाई का काम हो रहा है।