फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu university, world tourism day

Jammu News: जम्मू संभाग में पर्यटन क्षेत्र में अपार संभावनाएं, लाभ लें युवा

विज्ञापन
jammu university, world tourism day
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म मैनेजमेंट ने स्किल इनक्यूबेशन इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट सेंटर के सहयोग से विश्व पर्यटन दिवस मनाया। संभागीय आयुक्त रमेश कुमार मुख्यातिथि जबकि जेके बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन के निदेशक प्रोफेसर परीक्षित सिंह मन्हास सम्मानित अतिथि रहे। संभागीय आयुक्त ने कहा कि जम्मू संभाग में पर्यटन क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। क्षेत्र के युवाओं को लाभ उठाना चाहिए। जमीनी स्तर पर बुनियादी ढांचे, सॉफ्ट स्किल और सुविधाओं पर काम करने की जरूरत है। पर्यटन शिक्षा को स्कूल स्तर पर शुरू किया जाना चाहिए। उन्होंने शैक्षणिक समुदाय को पर्यटन अन्वेषण के लिए रोडमैप तैयार करने का सुझाव दिया।

अकादमिक मामलों की डीन प्रोफेसर अंजू भसीन ने कौशल और ज्ञान के साथ प्रौद्योगिकी को एकीकृत करने, उद्योग-अकादमिक साझेदारी बढ़ाने, इंटर्नशिप मॉडल पर काम करने और यादगार अनुभव बनाने पर ध्यान केंद्रित किया। वहीं, प्रतिस्पर्धा कार्यक्रम में जीसीडब्ल्यू गांधी नगर की जसकिरन कौर, वैशाली शर्मा, रोहिणी शर्मा ने प्रथम, शीतल शर्मा, अंजलि शर्मा और साक्षी शर्मा ने दूसरा और तीसरा पुरस्कार एसएचटीएम से कवनीत कौर व कनिष्का कपूर ने जीता। इन-हाउस कार्यक्रम में सर्वश्रेष्ठ कलाकार का पुरस्कार एसएचटीएम के बीबीए-होटल मैनेजमेंट से जसमीत, ईशा और तन्वी को मिला। यहां नोडल कॉलेज प्रिंसिपल प्रो. एसपी सारस्वत, डॉ. पूनम शर्मा, डॉ. प्रियंका शर्मा, डॉ. निकिता डोगरा, डॉ. राजेश सिंह, प्रोफेसर अलका शर्मा, डॉ. गरिमा गुप्ता, डॉ. सदफ शाह, डॉ. सुमिता शर्मा उपस्थित रहे। उधर, केंद्रीय विश्वविद्यालय के टीटीएम विभाग की ओर से भी कार्यक्रम करवाया गया। ब्रिगेडियर राजेंद्र सिंह सभागार में पर्यटन दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला गया। डॉ. भारती गुप्ता, डॉ. विनय, प्रो. जयाभसीन समेत अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन


जम्मू के पर्यटन स्थलों का प्रचार-प्रसार बढ़ाए प्रशासन

जम्मू। पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री (पीएचडीसीसीआई) ने जम्मू के पर्यटन स्थलों का प्रचार-प्रसार करने के लिए प्रशासन से मांग की है। पीएचडीसीसीआई के अध्यक्ष राहुल सहाय ने श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ अंशुल गर्ग से मुलाकात कर तीर्थ यात्रियों के प्रवास को लंबा करने के प्रयास के लिए पर्यटन विभाग, श्राइन बोर्ड और जिला प्रशासन के बीच समन्वय पर जोर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहाय ने प्रसिद्ध स्थलों में जंबू जू, श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर, जम्मूतवी गोल्फ कोर्स, सुचेतगढ़ में रिट्रीट सेरेमनी, जम्मू गंडोला, रघुनाथ मंदिर, बावे वाली माता मंदिर, बाग-ए बाहू लाइट एंड साउंड शो, कोल कंडोली मंदिर के साथ पटनीटॉप, सनासर, बनी, बसोहली, किश्तवाड़, भद्रवाह, कटड़ा आदि पर्यटन स्थलों के प्रचार प्रसार को बढ़ावा देने की मांग की। जम्मू के पर्यटन स्थलों को प्रदर्शित करने के लिए नंदनी-कटड़ा मार्ग पर होर्डिंग्स नहीं हैं, जिन्हें लगाया जाए। कटड़ा बाजार, बाण गंगा से भवन मार्ग, कटड़ा रेलवे स्टेशन आदि स्थलों पर एलईडी स्क्रीन के माध्यम से पर्यटन स्थलों का प्रचार किया जाना चाहिए। तीर्थ यात्रियों को उपलब्ध मोबाइल नंबरों पर सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी जाए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed