फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu University workshop on Basohli painting continues

जम्मू विश्वविद्यालय: विद्यार्थी सीख रहे चित्रकला के गुर, बसोहली पेंटिंग पर कार्यशाला जारी

Tue, 06 Dec 2022 03:17 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Tue, 06 Dec 2022 03:17 PM IST
सार

बसोहली के प्रसिद्ध चित्रकार सोहन सिंह बलोरिया अपने तीन शिष्यों के सहयोग से प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। इसमें प्रतिभागियों को चित्रकला की बारीकियां सिखाई जा रही है।

विज्ञापन
Jammu University workshop on Basohli painting continues
University of Jammu - फोटो : File Photo

विस्तार

जम्मू विश्वविद्यालय का सेंटर फॉर स्टडीज इन म्यूजियोलॉजी बसोहली पेंटिंग को बढ़ावा देने के प्रयास में जुट गया है। इसके लिए चित्रकला से संबंधित विशेषज्ञों का सहयोग लिया जा रहा है। जम्मू विश्वविद्यालय ने दो सप्ताह तक चलने वाले कार्यशाला जारी है। इसमें तीस विद्यार्थी चित्रकला के गुर सीख रहे हैं।

विज्ञापन

 
बसोहली के प्रसिद्ध चित्रकार सोहन सिंह बलोरिया अपने तीन शिष्यों के सहयोग से प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। इसमें प्रतिभागियों को चित्रकला की बारीकियां सिखाई जा रही है, ताकि वह रोजगार लेने ही नहीं, बल्कि रोजगार देने के काबिल भी बन सकें। उन्होंने कहा कि रोजगार के लिए किसी के आगे हाथ फैलाने की जरूरत नहीं है। व्यक्ति अपने कौशल से खुद पर निर्भर रह सकता है। किसी भी काम को सीखने की ललक होनी चाहिए। छात्रों ने कहा कि वह आईएमएफए कॉलेज में पढ़ते हैं, जहां चित्रकला के बारे में पढ़ाया जाता है। लेकिन यहां प्रायोगिक तौर पर सीखने का मौका मिला है। चित्रकला का बेहतर प्रशिक्षण मिल रहा है। विभाग की निदेशक प्रोफेसर पूनम चौधरी ने कहा कि छात्रों के लिए यह रोजगार का साधन भी बन सकती है। 
विज्ञापन


सर्टिफिकेट कोर्स शुरू पर हो रहा विचार 
प्रोफेसर अल्का शर्मा ने कहा कि चित्रकला में सर्टिफिकेट कोर्स शुरू करने का विचार किया जा रहा है। जल्द ही इस बारे में कुलपति के साथ बातचीत की जाएगी। उन्होंने कहा कि बसोहली पेंटिंग को बढ़ावा देने की जरूरत है। नई पीढ़ी चित्रकला की उस पुरातन तकनीक को सीखकर आत्मनिर्भर बन सकती है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण लाइवलीहुड मिशन से 18 लड़कियां भी इस कार्यशाला में शामिल हुई हैं। मौके पर प्रोफेसर माले डे, आईएमएफए के शिक्षक डॉ. अमरजीत सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राइटर्स क्लब में चित्रकारों ने किया कला का प्रदर्शन
जम्मू-कश्मीर कला, संस्कृति और भाषा अकादमी ने राइटर्स क्लब जम्मू में पांच दिवसीय पेंटर्स कैंप का आयोजन किया। इसमें छह वरिष्ठ चित्रकारों ने भाग लिया। गोकुल देंबी,  हर्षवर्धन, रोहित वर्मा, डॉ. अर्चना चौधरी, दीपा सोनी और सर्वेश शर्मा ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। वरिष्ठ कलाकार गोकुल देंबी ने कैनवास पर अपने हस्ताक्षर कर शिविर का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में केके गांधी, जंग एस वर्मन, सुखजीत सिंह कुक्कल, अकरम खान, विनोद वर्मा और अन्य जैसे विशिष्ट अतिथियों ने भी हस्ताक्षर किए। इस दौरान गोकुल देंबी ने ऐसे शिविरों के आयोजन के लिए अकादमी के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिविरों को नियमित आधार पर आयोजित किया जाना चाहिए, ताकि प्रदेश के कलाकारों का काम सामने आ सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed