फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu university, workshop

Jammu News: जम्मू विवि में दो दिवसीय कार्यशाला, पटकथा लेखन, निर्देशन, संपादन और छायांकन से उठाया पर्दा

विज्ञापन
jammu university, workshop
फिल्मों पर जम्मू विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यशाला में मौजूद फिल्म जगत के कलाकारों का पैपल एवं
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। फिल्म क्लब जम्मू विश्वविद्यालय ने दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित की। इसमें जम्मू के फिल्म जगत से जुड़े लोगों ने हिस्सा लिया और पटकथा लेखन, निर्देशन, संपादन, छायांकन के अनुभव सााझा किए। क्लब की समन्वयक प्रोफेसर सुमन जम्वाल ने कार्यशाला की जानकारी दी। जम्मू डोगरी फिल्म के कई कलाकार मौजूद रहे। टेलीविजन क्षेत्र में 28 साल से सक्रिय धरमिंदर कोहली ने 2000 धारावाहिक एपिसोड, वृत्तचित्र और लघु फिल्मों की झलक दिखाई। उनकी कृति पेगम को 5वें राष्ट्रीय विज्ञान फिल्म महोत्सव में प्रशंसा मिली थी। अन्य प्रतिभाशाली कलाकार पंकज खजुरिया ने डोगरी फिल्म रीत के निर्माण के साथ निर्देशन कौशल का प्रदर्शन किया। निर्देशक और छायाकार राजेश खजुरिया ने सिनेमाई अनुभव को साझा किया। उनकी हालिया रचना एक अंजान रिश्ते का गिल्ट की वैश्विक सराहना हुई है जिसे एक अंतरराष्ट्रीय ओटीटी मंच पर प्रतिष्ठित रिलीज के लिए रखा गया था। उत्साह क्लब की अध्यक्ष प्रोफेसर सतनाम कौर मौजूद रहीं।


आपसी सम्मान विकसित करता है अनुवाद : सपना
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय के उत्साह ट्रांसलेशन क्लब ने कविता और अनुवाद पर संगोष्ठी का आयोजन किया। पहाड़ी सलाहकार बोर्ड की सचिव सपना कोतवाल मुख्यातिथि रहीं। उन्होंने कहा कि अनुवाद संस्कृतियों के बीच एक पुल के रूप में सम्मान और प्रशंसा विकसित करता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed