{"_id":"09934d73c2ac7ac905778ddc94f9ca74","slug":"jammu-university-ug-first-year-exams-from-25th-march-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पढ़ें, स्नातक के पहले वर्ष की परीक्षाओं से जुड़ी अहम खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पढ़ें, स्नातक के पहले वर्ष की परीक्षाओं से जुड़ी अहम खबर
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 08 Mar 2015 10:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विंटर और समर जोन के अंतर्गत पड़ने वाले डिग्री कालेजों में स्नातक के पहले वर्ष की वार्षिक परीक्षाएं पच्चीस मार्च से शुरू हो रही हैं। जम्मू यूनिवर्सिटी के परीक्षा विभाग की ओर से आर्ट, साइंस, कामर्स और मैनेजमेंट फैकल्टी की डेटशीट जारी कर दी गई है। पिछले वर्ष संभाग के कई इलाकों में स्थित डिग्री कालेजों में स्नातक के पहले वर्ष में सेमेस्टर पैटर्न का सिस्टम शुरू किया गया था।
विज्ञापन
इस वर्ष जनवरी माह में पहले सेमेस्टर के तहत स्नातक के पहले वर्ष की परीक्षायें भी हो चुकी हैं। वहीं जम्मू यूनिवर्सिटी के अंतर्गत पड़ने वाले अभी भी कुछ ऐसे दूर दराज और पहाड़ी इलाके हैं जहां पर अभी सेमेस्टर पैटर्न सिस्टम पर कार्य किया जा रहा है। विवि प्रशासन की ओर से शनिवार को विंटर/समर जोन के तहत स्नातक के पहले वर्ष डिग्री कोर्स (जनरल) की वार्षिक डेटशीट जारी की गई है।
विज्ञापन
आर्ट एंड सोशल साइंस संकाय के विद्यार्थियों की पच्चीस मार्च को साइकोलाजी, होम साइंस, हिस्ट्री और इस्लामिक स्टडी की परीक्षा शुरू हेंगी और 28 मई को संपन्न होंगी। इसके अलावा साइंस संकाय के तहत इलेक्ट्रानिक्स, इंडस्ट्रीयल फिशरीज, सेरीकल्चर की परीक्षा होगी। वहीं बी काम संकाय के तहत फाइनेंशियल अकाउंटिग, बीबीए संकाय का मैनेजमेंट और बीसीए का मैथेमेटिकल फाउंडेशन आफ कंप्यूटर की परीक्षायें होंगी।
विज्ञापन
वहीं 31 मार्च को सभी संकाय का जनरल इंग्लिश का पेपर होगा। छह अप्रैल को आर्ट संकाय के तहत सोशयोलाजी, मैथेमेटिक्स, इंग्लिश लिटरेचर, बिजनस मैनेजमेंट, एप्पलाइड मैथेमेटिक्स और साइंस संकाय के जूलोजी, मैथेमेटिक्स, एप्लाइड मैथेमेटिक्स का पेपर होगा जबकि बी काम का बिजनस रेगूलेटरी और बीबीए का बिजनस स्टेटिक्स का पेपर होगा।
वहीं नौ अप्रैल को साइंस और आर्ट संकाय के तहत स्टेटिक्स, पालीटिकल साइंस, इंडियन म्यूजिक, बायो टेकभनोलाजी की परीक्षायें होंगी जबकि बीकाम की बिजनस इकनोमिक्स बीबीए का फंडामेंटल्स आफ अकाउंटिंग की परीक्षायें होंगी जबकि बीसीए का सिस्टम एनालिसस एंड डिजाइन का पेपर होगा। तेरह अप्रैल को आर्ट संकाय का ऐजूकेशन(पेपर ए), मार्केटिंग मैनेजमेंट (पेपर ए), साइंस संकाय के बाटनी(पेपर ए), फिजीक्स(पेपर ए) की परीक्षायें होंगी।
सोलह अप्रैल को फिलासाफी(पेपर ए), कंप्यूटर एप्लीकेशन(पेपर ए), साइंस संकाय का जियोलाजी(पेपर ए), कंप्यूटर एप्लीकेशन(पेपर ए), फूड साइंस एंड क्वालिटी कंट्रोल(पेपर ए) की परीक्षायें होंगी जबकि बीकाम का बिजनस मैथ, बिजनस कम्यूनीकेशन , इंडियन टैक्स सिस्टम, कंप्यूटर एप्लीकेशन का पेपर होगा।
बीस अप्रैल को फंक्शनल इंग्लिश, माडर्न इंडियन लैंगूवज (हिंदी, उर्दू, डोगरी, पंजाबी), साइंस संकाय का कैमिस्ट्री(पेपर ए), फंक्शनल इंग्लिश(पेपर ए), बीकाम संकाय का प्रिंसिपल मैनेजमेंट, बीबीए संकाय का मैनेजेरियल इकनोमिक्स की परीखायें होंगी। वहीं 23 अप्रैल को ज्योग्राफी (पेपर ए) का पेपर होगा।
इसके अलावा 27 अप्रैल को आर्ट संकाय का इकनोमिक्स(पेपर ए), ओरियंटल लैंगूएज ए और साइंस संकाय के इलेक्ट्रानिक्स बी, इंडस्ट्रीयल फिशरीज एंड फिशरीज बी और सेरीकल्चर बी का पेपर होगा। वहीं 30 अप्रैल को फिलासाफी (पेपर बी), कंप्यूटर एप्लीकेशन(पेपर बी), साइंस संकाय के तहत कंप्यूटर एप्लीकेशन (पेपर बी), जियोलाजी(पेपर बी), फूड सांइस एंड क्वालिटी कंट्रोल पेपर बी) जबकि पांच मई को जनरल इंग्लिश (पेपर बी) की परीक्षा होगी।
वहीं आठ मई को फंक्शनल इंग्लिश (पेपर बी), माडर्न इंडियन लैंगूएज (पेपर बी), साइंस संकाय के कैमिस्ट्री (पेपर बी) जबकि ग्यारह मई को स्टेटिक्स(पेपर बी), पालीटिकल साइंस, इंडियन म्यूजिक(पेपर बी), साइंस संकाय का बायोटेकभनालीजी होगा।
चौदह मई को ऐजूकेशन (पेपर बी), मार्केटिंग मैनेजमेंट (पेपर बी), साइंस संकाय का बाटनी(पेपर बी), फिजीक्स(पेपर बी) और अठारह मई को सोशयोलाजी(पेपर बी), मैथेमेटिक्स(पेपर बी), इंग्लिश लिटरेचरर, बिजनस मैनेजमेंट (पेपर बी), एप्पलाइड मैथेमेटिक्स(पेपर बी) जबकि साइंस संकाय का जूलोजी(पेपर बी) और 21 मई को ज्योग्राफी (पेपर बी) की परीक्षायें होंगी।
इसके बाद पच्चीस मई को साइकलोजी(पेपर बी), होम साइंस(पेपर बी), हिस्ट्री(पेपर बी), इस्लामिक स्टडी(पेपर बी)जबकि साइंस संकाय के कैमिस्ट्री सी का पेपर होगा। इसके बाद 28 मई को इकनोमिक्स (पेपर बी)और ओरियंटल लैगूएज की परीक्षाओं के साथ संपन्न होंगी।