{"_id":"58ac03714f1c1b9954b23f18","slug":"jammu-university-to-conduct-student-union-elections","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू विश्वविद्यालय में नए सेशन में छात्र संघ चुनाव करवाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू विश्वविद्यालय में नए सेशन में छात्र संघ चुनाव करवाने की तैयारी
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Tue, 21 Feb 2017 02:38 PM IST
विज्ञापन
jammu univercity
- फोटो : Amar Ujala
जम्मू विश्वविद्यालय के इतिहास में पहली बार नए अकादमिक सेशन में छात्र संघ के चुनाव करवाने की तैयारी की जा रही है। पिछले साल राज्यपाल की अध्यक्षता में यूनिवर्सिटी काउंसिल की ओर से चुनाव को मंजूरी मिलने के बाद तैयारियां की गई थीं।
विज्ञापन
लेकिन अकादमिक सेशन का कम समय रहने के कारण इसे नए सेशन के लिए प्रस्तावित किया गया था। डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. सतनाम कौर ने बताया कि जमीनी स्तर पर चुनाव का खाका तैयार किया गया था। नए सेशन में सभी विभागों के प्रतिनिधियों से छात्र संघ के चुनाव करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों के आधार पर चुनाव करवाए जाने हैं। मुख्य चुनाव से पूर्व पीजी विभागों से प्रतिनिधियों का चयन किया जाएगा। चयनित प्रतिनिधि ही छात्रसंघ के पदाधिकारियों को मत देकर पदाधिकारियों का चयन करेंगे। देश के अन्य कई राज्यों में छात्रसंघ के चुनाव विश्वविद्यालय से मान्यता प्राप्त कालेजों के साथ करवाए जाते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
jammu university
- फोटो : File Photo
जिसमें राजनीति स्तर काफी हावी रहता है। लेकिन जम्मू विश्वविद्यालय में पहली बार हो रहे छात्रसंघ के चुनाव विवि तक ही सीमित रहेंगे। पिछले साल जम्मू विश्वविद्यालय की सिंडीकेट की बैठक में छात्र चुनाव करवाने पर सहमति जताने के बाद राजभवन श्रीनगर में हुई यूनिवर्सिटी काउंसिल की बैठक में भी इसे मंजूरी दी गई थी। नए सेशन में चुनाव को लेकर राजनीतिक और छात्र स्तर पर विभिन्न संगठनों ने सरगर्मियां बढ़ेंगी।