{"_id":"6345361d0644f5231a24c4ec","slug":"jammu-university-teachers-association-oppose-public-university-bill-and-biometric-attendance-system","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू विश्वविद्यालय: JUTA ने पब्लिक यूनिवर्सिटी बिल और बायोमीट्रिक हाजिरी सिस्टम को नकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू विश्वविद्यालय: JUTA ने पब्लिक यूनिवर्सिटी बिल और बायोमीट्रिक हाजिरी सिस्टम को नकारा
Tue, 11 Oct 2022 02:53 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Tue, 11 Oct 2022 02:53 PM IST
सार
जेयूटीए ने बायोमीट्रिक हाजिरी सिस्टम और जम्मू कश्मीर पब्लिक यूनिवर्सिटी बिल-2022 को नामंजूर करने के साथ ही प्रो. चंद्रशेखर की आत्महत्या के मामले के संदर्भ में चलाए जा रहे आंदोलन को स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन
जम्मू विश्वविद्यालय
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन (जेयूटीए) की जनरल बॉडी की बैठक में प्रधान प्रो. पंकज श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई। इसमें बायोमीट्रिक हाजिरी सिस्टम, जम्मू-कश्मीर पब्लिक यूनिवर्सिटी बिल-2022, प्रो. चंद्रशेखर की आत्महत्या के मामले में विवि के रवैये और प्रोफेसरों के आंदोलन पर चर्चा की।
विज्ञापन
एसोसिएशन के सदस्यों ने बायोमीट्रिक हाजिरी सिस्टम और जम्मू कश्मीर पब्लिक यूनिवर्सिटी बिल-2022 को नामंजूर करने के साथ ही प्रो. चंद्रशेखर की आत्महत्या के मामले के संदर्भ में चलाए जा रहे आंदोलन को स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन
सदस्यों ने कहा कि टीचिंग पदों पर नियुक्ति का अधिकार पब्लिक सर्विस कमीशन को देना सही नहीं है। यह यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (यूजीसी) के नियमों के खिलाफ है। विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता पर हमला है। सभी विश्वविद्यालयों के लिए एक सामान बिल लाना तो ठीक है, लेकिन नियुक्तियों को लेकर किए गए प्रावधान मंजूर नहीं हैं। विश्वविद्यालयों संबंधी बिल बनाते हुए प्रोफेसरों को विश्वास में नहीं लिया गया।
विज्ञापन