{"_id":"65b82fc41114a0cf2003f114","slug":"jammu-university-syndicate-meeting-jammu-news-c-10-jam1008-292178-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जेयू में अब खेल नीति व ग्रामीण अध्ययन में पीएचडी, एमएससी सीटों में बढ़ोतरी समेत पर्यटन और यात्रा प्रबंधन में चार वर्षीय स्नातक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जेयू में अब खेल नीति व ग्रामीण अध्ययन में पीएचडी, एमएससी सीटों में बढ़ोतरी समेत पर्यटन और यात्रा प्रबंधन में चार वर्षीय स्नातक
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। पर्यटन और यात्रा प्रबंधन में शैक्षणिक सत्र 2024-25 से चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम, खेल नीति और ग्रामीण अध्ययन में पीएचडी को जम्मू यूनिवर्सिटी की सिंडिकेट ने मंजूरी दी है। सोमवार को 121वीं बैठक में कई निर्णय लिए गए। इसके तहत एमएससी की सीटों में बढ़ाेतरी को मंजूरी दी गई। एनईपी 2020 के अनुरूप छात्रों के समग्र विकास को गति देने के लिए 2 करोड़ रुपये का कॉर्पस फंड उत्साह के अधीन 12 क्लबों के लिए रखा गया। लिट्जाइन पत्रिका की स्थिरता और दीर्घकालिक सफलता सुनिश्चित करने के लिए 50 लाख रुपये दिए गए।
बैठक में कुलपति प्रोफेसर उमेश राय, उच्च शिक्षा सचिव अलोक कुमार, विश्वविद्यालयों के वित्तीय सलाहकार संतोष वैदध्य, तकनीकी विश्वविद्यालय लखनऊ के उपकुलपति जेपी पांडे और दिल्ली विश्वविद्यालय के अध्ययन प्रबंधन विभाग की प्रोफेसर सुनीता सेनगुप्ता शामिल थे। कुलपति राय ने अकादमिक उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए शिक्षण और अनुसंधान पर ध्यान केंद्रित करने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने पहलों पर प्रकाश डाला व लगभग दस शैक्षणिक और प्रशासनिक विषयों पर गहन चर्चा की। पिछली सिंडिकेट बैठक के प्रस्तावों पर प्रक्रिया की भी पुष्टि की। रजिस्ट्रार प्रोफेसर राहुल गुप्ता ने विभिन्न एजेंडे पेश किए।