{"_id":"5c055ecfbdec22414a2af93f","slug":"jammu-university-students-burnt-book-in-protest-against-professor-dr-mohd-tajuddin","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू यूनिवर्सिटी: भगत सिंह को आतंकी कहने के प्रकरण में किताब जलाकर प्रोफेसर के खिलाफ जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू यूनिवर्सिटी: भगत सिंह को आतंकी कहने के प्रकरण में किताब जलाकर प्रोफेसर के खिलाफ जताया विरोध
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 03 Dec 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
जम्मू विश्वविद्यालय के राजनीतिक विभाग के प्रोफेसर मोहम्मद ताजुद्दीन के खिलाफ विरोध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहीद-ए-आजम भगत सिंह को आतंकी कहने के आरोप में जम्मू विश्वविद्यालय के राजनीतिक विभाग के प्रोफेसर मोहम्मद ताजुद्दीन के खिलाफ विरोध जारी है। सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं के साथ अन्य विद्यार्थियों ने डीएसडब्ल्यू कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान जिस किताब (फ्रीडम फाइटर पाठ) के अंश लेकर प्रोफेसर द्वारा पढ़ाया गया था उसे जलाया गया।
वक्ताओं ने कहा कि भगत सिंह युवाओं के रोल माडल हैं। उन्हें आतंकी बताना उनके शहादत का अपमान है। प्रोफेसर को हटाए जाने तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि भगत सिंह जैसी महान शख्सियत पर किसी को कोई टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है। उन्होंने भारत में नई क्रांति लाने के लिए अहम भूमिका निभाई।
उल्लेखनीय है कि इस मामले में जम्मू विश्वविद्यालय प्रशासन डीन एकेडमिक अफेयर्स की अध्यक्षता में जांच करवा रहा है। इसकी रिपोर्ट सात दिन में दी जानी है। तब तक प्रोफेसर को कक्षा में पढ़ाने से मना किया गया है।