{"_id":"1e3bced8f3c38aaf9d6fc601aaddc36b","slug":"jammu-university-news-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्स पूरा कराने के लिए अब चलेंगी अतिरिक्त कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्स पूरा कराने के लिए अब चलेंगी अतिरिक्त कक्षाएं
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 23 Nov 2014 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू यूनिवर्सिटी में विभिन्न स्नातकोत्तर कक्षाओं के सेमेस्टरों की दिसंबर में होने वाली परीक्षाओं से पहले विद्यार्थियों का कोर्स पूरा करवाया जा रहा है। सितंबर में भीषण बाढ़ के कारण यूनिवर्सिटी की कक्षाएं बाधित रही थीं, जिससे कोर्स पिछड़ गए थे।
विज्ञापन
इसको लेकर इन दिनों अतिरिक्त कक्षाओं के जरिये कोर्स को पूरा करवाया जा रहा है। दिसंबर में परीक्षाओं की तिथियां घोषित होने वाली हैं। जानकारी के मुताबिक जम्मू यूनिवर्सिटी में इन दिनों लगातार कक्षाएं ली जा रही हैं, ताकि स्नातकोत्तर विभागों में पहले और तीसरे सेमेस्टर के कोर्स समय से पूरे हो जाएं।
विज्ञापन
विद्यार्थी प्रोफेसरों की अतिरिक्त कक्षाओं में पहुंच रहे हैं, जबकि चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी भी अवकाश के दिन ड्यूटी देने में जुटे हुए हैं। जम्मू विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर कक्षाओं में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को अवकाश के दिन भी यूनिवर्सिटी में कोर्स कंपलीट करने के उद्देश्य से कक्षाओं में बुलाया जा रहा है।
विज्ञापन
हालांकि दिसंबर में होने वाली तीसरी सेमेस्टर की परीक्षाओं के लिए तिथि की घोषणा नहीं हुई है। फिर भी समय से पहले कोर्स पूरे हो जाएं, ताकि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की मुश्किलें न पेश हों।