{"_id":"b587371bf188a69c1f3f7ff71c5eda30","slug":"jammu-university-examination-program-dates-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए, जम्मू विश्वविद्यालय के परीक्षा प्रोग्राम की तारीखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानिए, जम्मू विश्वविद्यालय के परीक्षा प्रोग्राम की तारीखें
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 13 Oct 2014 11:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू विश्वविद्यालय में बीएड के इम्तहान 23 सितंबर से जबकि पांच सितंबर से एलएलबी की परीक्षाएं जारी हैं। वहीं 11 अक्तूबर से कैंपस मे बैचलर आफ डेंटल सर्जरी (बीडीएस) प्रोफेशनल इम्तहान शुरू हो गए हैं। इसके अलावा 11 अक्तूबर से ही बैचलर आफ इंजीनियरिंग (बीई) की सप्लीमेंटरी की भी परीक्षा जारी है।
विज्ञापन
जम्मू यूनिवर्सिटी में इनदिनों बीएड सहित कई कोर्सों की परीक्षाएं जारी हैं। बीएड की परीक्षा 23 सितंबर से शुरू है। यह 27 अक्तूबर तक चलेगी। वहीं, बैचलर आफ डेंटल सर्जरी प्रोफेशनल कोर्स (रेगुलर) की परीक्षा 11 से लेकर 18 अक्तूबर तक होगी। इसके बाद 21 से 30 अक्तूबर तक प्रैक्टिकल होंगे। वहीं, पांच सितंबर से एलएलबी की परीक्षाएं भी जारी हैं।
विज्ञापन
यह तीन नवंबर तक चलेंगी। इसमें चौथे सेमेस्टर और छठे सेमेस्टर के बच्चे शामिल हो रहे हैं। इसके अलावा बैचलर आफ इंजीनियरिंग की तीसरे सेमेस्टर की सप्लीमेंटरी परीक्षाएं 11 अक्तूबर से जारी हैं, जो 25 अक्तूबर तक चलेगी। बीडीएस की सेकेंड प्रोफेशनल परीक्षा संपन्न हो चुकी है। अब 17 अक्तूबर तक प्रैक्टिकल हैं।
विज्ञापन