फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu university elections results

सनी को जानबूझकर चुनाव में उतरने से रोका गया : एनएसयूआई

Sat, 07 Oct 2017 10:51 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय Updated Sat, 07 Oct 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
jammu university elections results
jammu university - फोटो : AMAR UJALA

जम्मू विश्वविद्यालय के छात्र संघ चुनाव में सचिव पद पर वोटिंग न कराए जाने को लेकर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) मुखर हो गया है। शनिवार दोपहर पत्रकारों से बातचीत में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नीरज कुंदन समेत दूसरे पदाधिकारियों ने डीएसडब्ल्यू पर जानबूझकर मनमाने तरीके से संगठन को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया। कहा कि सनी की उम्मीदवारी खारिज करने को लेकर ऐसे नियम बताए गए, जिनका उल्लेख लिंगदोह समिति की सिफारिशों में है ही नहीं।

विज्ञापन


संगठन ने 22 सितंबर को सनी परिहार के नाम जारी एक नोटिस का हवाला देते हुए कहा कि उन्हें चुनाव में उतरने से रोका गया। यही वजह है कि  जब सनी कोहाईकोर्ट से हरी झंडी मिल गई तो इस पद पर काउंटिंग ही नहीं कराई गई। नोटिस में डीएसडब्ल्यू ने सनी को 19 सितंबर को 15-20 छात्रों को साथ लेकर फाउंटेन प्लाजा के पास प्रदर्शन करने और फिर यूनिवर्सिटी गेट पर जाकर विश्वविद्यालय प्रशासन और जम्मू-कश्मीर पुलिस के खिलाफ स्लोगन उठाने पर जवाब मांगा था।
विज्ञापन


इसके अगले ही दिन 20 सितंबर को भी छात्रों केसाथ जाकर दो घंटे के लिए विश्वविद्यालय एंट्री और एग्जिट गेट को बंद करने और विश्वविद्यालय के रूटीन को प्रभावित करने पर कारण सहित जवाब तलब किया था। साथ ही छात्र संघ चुनाव को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) का पक्षपात करने संबंधी आरोपाें पर भी दो दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने अन्यथा अनुशासनात्मक कार्रवाई की बात कही गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एनएसयूआई कार्यकर्ताआें ने शनिवार को एक बार फिर पत्रकारों के समक्ष डीएसडब्ल्यू पर सनी को निशाना बनाने और एबीवीपी को लेकर पक्षपात का आरोप जड़ा। कहा कि संगठन इस मामले में चुप नहीं बैठेगा। उन्होंने विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आरडी शर्मा से इस मामले में जांच की बात दोहराई। कहा कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ वृहद आंदोलन छेड़ा जाएगा। मौके पर संगठन के उपाध्यक्ष अमजद भट, निशांत आदि भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed