फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu university, displya your talint

Jammu News: समूह गायन में चमका ईमका कॉलेज, जीसीडब्ल्यू को दूसरा स्थान

Sat, 18 Jan 2025 02:17 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Sat, 18 Jan 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
jammu university, displya your talint
डिस्प्ले योर टैलेंट कार्यक्रम में प्रस्तुति देते अभ्यर्थी। संवाद
समूह गायन में चमका ईमका कॉलेज, जीसीडब्ल्यू को दूसरा स्थान
विज्ञापन

जम्मू विश्वविद्यालय में अंतर क्षेत्रीय चार दिवसीय डिस्प्ले योर टैलेंट कार्यक्रम का आगाज
तवी, पीर पंजाल, रावी और देविका जोन के विभिन्न कैंपस के प्रतिभागी दिखा रहे प्रतिभा
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय में शुक्रवार को अंतर क्षेत्रीय स्तर पर चार दिवसीय डिस्पले योर टैलेंट का शुक्रवार को आगाज हुआ। इसमें तवी, पीर पंजाल, रावी और देविका जोन के विभिन्न कैंपस के प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। पहले दिन समूह गायन प्रतियोगिता में ईमका कॉलेज जम्मू ने पहला, जीसीडब्ल्यू ने दूसरा और जीएलडीएम कॉलेज हीरानगर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
पहले दिन प्रतिभागी विद्यार्थियों ने विभिन्न कार्यक्रमों व प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पहले दिन समूह गायन, लाइट वोकल सोलो, लोक नृत्य व पाश्चात्य गीत प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में जम्मू, उधमपुर, कठुआ, पुंछ सहित विभिन्न क्षेत्रों के विद्यार्थी हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन

सर्वप्रथम समूह गायन में प्रतिभागियों ने अपने क्षेत्र की संस्कृति को झलकाते हुए लोक गीतों की प्रस्तुति दी। दूसरी प्रतियोगिता लाइट वोकल सोलो की हुई, जिसमें जीसीडब्ल्यू परेड की रितेशा मन्हान्स पहले, निर्मल कुमार ईमफा कॉलेज व अंकुश मल्होत्रा जीडीसी कठुआ दूसरे और जीडीसी उधमपुर के लक्ष्य व जीएलडीएम कॉलेज हीरानगर से हबिल सुभ तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्घाटन समारोह में डीन योजना एवं विकास प्रो. मीना शर्मा मुख्य अतिथि व रजिस्ट्रार डॉ. नीरज शर्मा विशिष्ट अतिथि थे।

इससे पहले भी वह डिस्पले योर टेलेंट में ग्रुप सहित भागीदारी कर चुकी हैं। इस बार भी जीत के उद्देश्य से जम्मू विश्वविद्यालय में हो रहे डिस्पले योर टेलेंट में पहुंची हैं। इसबार भी जीत के लिए भरपूर अभ्यास किया है।
- मन्नत जम्वाल, जीडीसी सांबा

वह पहली बाहर कार्यक्रम में हिस्सा ले रही हैं। डिस्पले योर टेलेंट प्रतियोगिता में भाग लेना एक नया अनुभव है। इससे अपनी प्रतिभा को अधिक निखारने का मौका मिलेगा।

- माही शर्मा, छात्रा, म्यूजिक एवं फाइन आर्ट्स कॉलेज, जम्मू


म्यूजिक और फाइन आर्ट्स की छात्रा हैं। इससे पहले 2023-24 में हुए डिस्पले योर टेलेंट में भी भाग ले चुकी हैं। इसमें क्लासिकल वोकल सोलो स्पर्धा में प्रथम स्थान हासिल किया था। डिस्पले योर टेलेंट जैसे मंच प्रतिभा को निखारने और आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण हैं।
- अर्पणा कुमारी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed