{"_id":"6182396a411d901bf06b91d0","slug":"jammu-university-apply-online-for-pg-admission-till-november-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू विश्वविद्यालय: पीजी प्रवेश के लिए 15 नवंबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू विश्वविद्यालय: पीजी प्रवेश के लिए 15 नवंबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन
Wed, 03 Nov 2021 12:55 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Wed, 03 Nov 2021 12:55 PM IST
सार
विश्वविद्यालय के डीन अकादमिक अफेयर्स की ओर से जारी की गई अधिसूचना में बताया गया कि कोरोना के चलते इस बार लिखित परीक्षा नहीं ली जा सकी है।
विज्ञापन
जम्मू विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू विश्वविद्यालय में पीजी डिप्लोमा और पीजी प्रोग्राम में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया तीन नवंबर से शुरू होगी। 15 नवंबर को आवेदन करने की अंतिम तिथि होगी। निर्धारित समय पर आवेदन न करने वाले छात्रों को 17 नवंबर तक 130 रुपये लेट फीस भरनी होगी। विश्वविद्यालय के डीन अकादमिक अफेयर्स की ओर से जारी की गई अधिसूचना में बताया गया कि कोरोना के चलते इस बार लिखित परीक्षा नहीं ली जा सकी है।
विज्ञापन
यूजी मेरिट के आधार पर अभ्यर्थियों को दाखिला मिलेगा। विवि की साइट पर आवेदन पत्र दिया गया है। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों की 850 रुपये, एससी और एसटी के लिए 730 रुपये आवेदन शुल्क होगा। मेरिट में न आने वाले अभ्यर्थियों का शुल्क वापस करने का कोई प्रावधान नहीं है। मेरिट में आने वाले अभ्यर्थियों को सीटों की क्षमता के अनुसार काउंसिलिंग के लिए बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
स्व. अभिप्रमाणित दस्तावेज भी विवि को भेजने होंगे
प्रवेश के लिए आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को जाति प्रमाणपत्र, डोमिसाइल समेत बाकी स्व अभिप्रमाणित दस्तावेज भी अपलोड करने होंगे। स्पोर्ट्स, कल्चर एंड लिटरेरी एक्टिविटीज, एनसीसी, एनएसएस और स्काउट्स के तहत प्रवेश के लिए आवेदन करेंगे तो उन्हें सभी प्रमाणपत्र की पीडीएफ बनाकर अपलोड करनी होगी। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को पास किसी सक्षम अधिकारी द्वारा जारी किए गए मौलिक प्रमाणों का होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: समय पर बारिश और अनुकूल मौसम से बढ़ा केसर का उत्पादन, किसानों की आय में होगी बढ़ोतरी
इन विषयों में प्रवेश के लिए होंगे आवेदन
पीजी हिंदी, अंग्रेजी, कश्मीरी, पंजाबी, उर्दू, बौध अध्ययन, एमकॉम, एमए, एमपीएड, एलएलबी (प्रोफेशनल तीन वर्ष) बायोटेक्नोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, बॉयोकेमिर्स्टी, जियोग्राफी मैथ, राजनीति विज्ञान, समाज शास्त्र, भौतिक विज्ञान, जैव विज्ञान, वनस्पति विज्ञान समेत बाकी अन्य विषयों में प्रवेश के लिए आवेदन होंगे। वहीं, पीजी डिप्लोमा इन बिजनेस मैनेजमेंट, डिप्लोमा इन कंपोजिट कल्चर मेनेजमेंट, डिप्लोमा इन ह्यूमन राइट्स एंड ड्यूटीज, डिप्लोमा इन म्यूजोलॉजी और कंप्यूटर एप्लिकेशन के लिए आवेदन होंगे।