फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu: Two more bodies found in Chishoti of Kishtwar, death toll reaches 62

Jammu:  किश्तवाड़ के चिशोती में दो और शव मिले, एक की शिनाख्त; तलाशी अभियान के बीच मृतकों की संख्या 62 पहुंची

Mon, 18 Aug 2025 01:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, किश्तवाड़
अमर उजाला नेटवर्क, किश्तवाड़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 18 Aug 2025 01:50 AM IST
सार

वीरवार को आई आपदा में मृतकों की संख्या बढ़कर 62 हो गई है। रविवार को भी एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सीआईएसएफ और पुलिस की टीमें लापता लोगों की तलाश में जुटी रहीं।

विज्ञापन
Jammu: Two more bodies found in Chishoti of Kishtwar, death toll reaches 62
किश्तवाड़ आपदा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चिशोती में रविवार सुबह दो और शव मिले। इसके साथ ही वीरवार को आई आपदा में मृतकों की संख्या बढ़कर 62 हो गई है। रविवार को भी एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सीआईएसएफ और पुलिस की टीमें लापता लोगों की तलाश में जुटी रहीं।

विज्ञापन


रविवार सुबह मिले दोनों शव क्षत-विक्षत थे। इससे इनकी पहचान में मुश्किल हो रही थी। नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा ने बताया कि एक शव की पहचान हो गई। यह शव जम्मू के बिश्नाह निवासी धीरज शर्मा का था। वहीं महिला के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। 
विज्ञापन


धीरज अपने मौसेरे भाई हैप्पी शर्मा के साथ मचैल यात्रा पर गए थे। हैप्पी का शव शुक्रवार को घर पहुंच गया था। शनिवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। नेता प्रतिपक्ष ने बताया कि परिवारों की ओर से लापता लोगों के नाम दर्ज कराए गए हैं, उसके मुताबिक करीब 150 लोग अब भी लापता हैं। चिशोती गांव के लापता चार लोगों की भी तलाश जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed