फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, tribute, former MLA

Jammu News: भाजपाइयों ने राणा के योगदान को किया याद

विज्ञापन
jammu, tribute, former MLA
भाजपा मुख्यालय जम्मू में दिवंगत देवेंद्र सिंह राणा को श्रद्धांजलि अर्पित करते प्रदेशाध्यक्ष रवी
पार्टी मुख्यालय में विधायकों व वरिष्ठ नेताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। भाजपा मुख्यालय जम्मू में शनिवार को एक सभा में नगरोटा विधायक देवेंद्र सिंह राणा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। दिवंगत के चित्र पर पुष्प अर्पित करके उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। राणा का वीरवार को निधन हो गया था।
प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना ने उनके चले जाने को पार्टी के साथ-साथ पूरे जम्मू-कश्मीर के लिए बड़ी क्षति बताया। कहा कि उन्होंने हमेशा राजनीतिक बंधनों से परे नैतिकता के साथ साफ दिल की राजनीति की। उन्होंने सभी से दोस्ती की कला सीखने और दोस्त या दुश्मन सभी से रिश्ते बनाने पर विश्वास किया।
विज्ञापन

सांसद जुगल किशोर ने कहा कि खराब स्वास्थ्य के बावजूद देवेंद्र सिंह के सक्रिय रूप से अपनी हर जिम्मेदारी को निभाया। उन्होंने अपने समर्पण भाव से पार्टी कार्यकर्ताओं और आम लोगों के दिलों में खास जगह बनाई। राज्यसभा में सांसद गुलाम अली खटाना ने कहा कि हमने एक, हम सबका दोस्त खो दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व उपमुख्यमंत्री कवींद्र गुप्ता ने कहा कि राणा शुरू से ही नेकां में थे, लेकिन वे हमेशा अन्य दलों के सदस्यों की बात सुनने के लिए उपलब्ध रहते थे और हरसंभव मदद के उचित प्रयास किए। इस मौके पर महासचिव सुनील शर्मा और प्रवक्ता सुनील सेठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed